सीएम बघेल गए हिमाचल : पीसीसी की बैठक में होंगे शामिल, घोषणा पत्र भी करेंगे जारी, साथ राष्ट्रीय सचिव उपाध्याय भी गए

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कांग्रेस पार्टी का शीर्ष नेतृत्व लगातार राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारियां सौंप रहा है। असम, यूपी के बाद अब हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भी सीएम बघेल पार्टी के मुख्य ऑब्जर्वर बनाये गए हैं। पार्टी की ओर से मिली इस बड़ी जिम्मेदारी के निर्वहन के लिए बुधवार को श्री बघेल शिमला रवाना हुए। सीएम के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय भी चार्टर प्लेन से शिमला रवाना हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि हिमाचल के मुख्य समन्वयक भूपेश बघेल आज शिमला में पीसीसी की महत्वपूर्ण बैठक लेंगे। इस बैठक के बाद हिमाचल के कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व एवं कार्यकर्ताओं के साथ घोषणा पत्र जारी करेंगे। इसी क्रम में राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय को कांगड़ा जिले के 5 विधानसभा क्षेत्रों की जवाबदारी दी गई है। जहां पर उपाध्याय जोन सेक्टर, बूथ, के नेताओं के साथ मीटिंग करेंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS