CM भूपेश और मोतीलाल वोरा ने राजीव त्यागी की मौत पर किया दुःख प्रकट, ट्वीट कर कहा- 'न भरी जा सकने वाली क्षति'

CM भूपेश और मोतीलाल वोरा ने राजीव त्यागी की मौत पर किया दुःख प्रकट, ट्वीट कर कहा- न भरी जा सकने वाली क्षति
X
उन्हें यशोदा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पढ़िए पूरी खबर-

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी के निधन पर दुःख प्रकट किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि- 'कांग्रेस पार्टी के मजबूत सिपाही और बेहतरीन प्रवक्ता राजीव त्यागी जी के आकस्मिक निधन का समाचार दुखद है। उनका जाना कांग्रेस पार्टी की न भरी जा सकने वाली क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और परिवारजनों को संबल प्रदान करें।'

इसके अलावा वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा ने भी कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी के निधन पर दुःख जताया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि- राजीव त्यागी जी के निधन की खबर सुनकर मैं स्तब्ध हूं, भगवान दिवंगत आत्मा को शांति दे और परिवार को इस असहनीय पीड़ा को सहन करने की क्षमता दें।

आज कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन हो गया है। राजीव त्यागी की तबीयत अचानक खराब हो गई थी, उन्हें गंभीर हालत में गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राजीव त्यागी कांग्रेस के तेज-तर्रार प्रवक्ता थे और टीवी चैनलों पर डिबेट में प्रभावशाली तरीके से पार्टी का पक्ष रखते थे।

रिपोर्ट के मुताबिक राजीव त्यागी की तबीयत आज दिन भर ठीक थी। शाम को आजतक पर वे डिबेट में शामिल हुए थे। खुद ट्वीट करके उन्होंने इसकी जानकारी भी थी। उन्होंने लिखा था कि आज शाम 5:00 बजे आज तक पर रहूंगा। शाम को 5 बजे वे आजतक पर टीवी डिबेट में शामिल भी हुए थे।

राजीव त्यागी के घर में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए। बेहोशी की हालत में उन्हें यशोदा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Tags

Next Story