CM भूपेश दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचे सूरजपुर, जिले को दी करोड़ों की सौगात

सूरजपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सूरजपुर जिले में दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचे। सूरजपुर पुलिस ग्राउंड में जिले के कलेक्टर रणवीर शर्मा, भटगांव विधायक पारसनाथ राजवाड़े जिलाध्यक्ष कांग्रेस भगवती राजवाड़े स्थानिय कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया, जिसके बाद मुख्यमंत्री तिलसीवा स्थित डीएव्ही स्कूल मैदान मे पहुंचे और आयोजित आमसभा कार्यक्रम मे शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने 304.582 करोड़ रूपए के विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों शुभारंभ किया।
इनमें 131 करोड़ रूपए के 213 कार्यों का भूमिपूजन, 172 करोड़ रूपए की लागत के 78 कार्यों का लोकार्पण भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में केंद्र की भाजपा सरकार और प्रदेश की पूर्व की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि- भाजपा सरकार किसान विरोधी है जब से कांग्रेस की सरकार आई है। छत्तीसगढ़ में विकास की गति तेज हुई है। देश मे आर्थिक मंदी है, लेकिन छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के कारण आर्थिक स्थिति भी बेहद मजबूत हुई है।
वहीं केंद्र सरकार को किसान विरोधी बताया, जहां बेरोजगारी भत्ता के वादे के मामले कहा कि सरकार बेरोजगारों को रोजगार दे रही है। वहीं निगम मंडल के नियुक्ति के मामले में कहा कि आपस मे कोई गतिरोध नहीं है जल्द ही नियुक्ति होगी। दूसरी ओर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष के द्वारा कांग्रेस सरकार वाले राज्यों में किसान आंदोलन के मामले में कहा कि- कांग्रेस किसानों का समर्थन करती है। यह छिपाने वाली बात नहीं है। भाजपा अपने गिरेबां को झांके, वही आमसभा समाप्ति के बाद मुख्यमंत्री सर्किट हाउस के लिए रवाना हुए, जहां स्थानीय समाज प्रमुखों और अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS