CM भूपेश बघेल बोले- नारी का अपमान छत्तीसगढ़ नही सहेगा, माफी मांगे भाजपा

CM भूपेश बघेल बोले- नारी का अपमान छत्तीसगढ़ नही सहेगा, माफी मांगे भाजपा
X
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बयान दिया है कि छत्तीसगढ़ नारियों का अपमान बिल्कुल नहीं सहेगा। यह बयान उन्होंने 1 घंटे के मौन व्रत विरोध प्रदर्शन के बाद दिया। पढ़िए पूरी खबर

रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने आज कहा है कि छत्तीसगढ़ नारियों का अपमान बिलकिल बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा है कि भाजपा के सांसदों ने छत्तीसगढ़ आकर अपमानजनक बातें कही। अपने नेताओं के कहने पर पुतला दहन किया। यह बेहद निंदनीय है।

आपको बता दें कि गत दिनों राज्यसभा सांसद छाया वर्मा और फूलोदेवी नेताम के साथ हुए बर्ताव लो लेकर समूची कांग्रेस आक्रोशित नजर आ रही है। इसी कड़ी में विरोध जारी है। आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सदस्यों और प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ गांधी मैदान पर इसी मुद्दे पर 1 घंटे का मौन व्रत रखकर विरोध व्यक्त किया है। इसी मौके पर मुख्यमंत्री बघेल ने यह बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा के लोगों को महिला समाज से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने आज कहा कि आज इसके विरोध में हमने 1 घण्टे का मौन विरोध किया। इस घटना से लोकतंत्र की हत्या हुई है। यह छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान है। माता कौशल्या की धरा का अपमान है। नारी जगत का अपमान है। नारियों का अपमान छत्तीसगढ़ नहीं सहेगा।

Tags

Next Story