CM ने छेरछेरा पर कांकेर को दी 342 करोड़ की सौगात, कुछ देर में दुर्ग रवानगी

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग और कांकेर जिले की यात्रा पर हैं। मुख्यमंत्री कांकेर में जिलेवासियों को लगभग 342 करोड़ रूपए की राशि के विकास कार्यों की सौगात उन्होंने आज दी। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री बघेल आज 28 जनवरी को दोपहर 12 बजे शासकीय नरहरदेव उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल कांकेर का अवलोकन कर चुके हैं।
इसके बाद उन्होंने 12.40 बजे गोविन्दपुर हायर सेकेण्डरी स्कूल मैदान कांकेर पहुंचे और वहां आमसभा में जैव विविधता पंजी का विमोचन किया तथा वन अधिकार समिति सम्मेलन को सम्बोधित भी किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास तथा निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास और हितग्राहियों को सामग्री का वितरण किया। मुख्यमंत्री दोपहर 1.50 बजे गोविन्दपुर स्कूल ग्राउण्ड हेलीपेड कांकेर से हेलीकाॅप्टर द्वारा दुर्ग जिले के पाटन के लिए प्रस्थान कर 2.20 बजे दुर्ग जिले के पाटन पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री बघेल पाटन के सतनाम भवन में दोपहर 2.25 बजे से आयोजित तहसील स्तरीय गुरू घासीदास जयंती एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात वे अपरान्ह 3.15 बजे पाटन से हेलीकाॅप्टर द्वारा प्रस्थान कर 3:35 बजे रायपुर लौट आएंगे।
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक पर्व छेरछेरा पुन्नी पर्व परम्परा के अनुरूप आज सवेरे जिला मुख्यालय कांकेर के पुराने बस स्टेण्ड में मुख्य मार्ग की दुकानों और घरों में जाकर छेरछेरा पुन्नी का दान मांगा। महिलाओं ने तिलक लगाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उन्हें चावल, लड्डू, फल भेंट किए।
छेरछेरा पर्व पर मुख्यमंत्री को धान से तौला गया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी लोगों को छेरछेरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई फसल के घर आने की खुशी में महादान का यह उत्सव पौष मास की पूर्णिमा को छेरछेरा पुन्नी तिहार के रूप में मनाया जाता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS