सीएम भूपेश बघेल ने कहा- निगम मंडलों में कुछ नियुक्तियां जल्द, बाकी में लगेगा समय

सीएम भूपेश बघेल ने कहा- निगम मंडलों में कुछ नियुक्तियां जल्द, बाकी में लगेगा समय
X
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निगम-मंडलों में जल्द नियुक्ति के संकेत दिए हैं। मुख्यमंत्री ने निगम-मंडल में नियुक्तियों को लेकर कहा है कि प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष के साथ इस विषय पर चर्चा हुई है। निगम मंडलों में कुछ नियुक्तियां जल्द होंगी कुछ पदों पर नियुक्ति में थोड़ा समय लग सकता है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निगम-मंडलों में जल्द नियुक्ति के संकेत दिए हैं। मुख्यमंत्री ने निगम-मंडल में नियुक्तियों को लेकर कहा है कि प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष के साथ इस विषय पर चर्चा हुई है। निगम मंडलों में कुछ नियुक्तियां जल्द होंगी कुछ पदों पर नियुक्ति में थोड़ा समय लग सकता है।

कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारों से चर्चा में मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले पदाधिकारियों काे प्रशिक्षण दिया गया है। अब इसे बूथ लेवल तक लेकर जाना है। जिला और ब्लॉक स्तर पर भी प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाना है। बूथ के पुनर्गठन के लिए पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी बनी है।

प्रशिक्षण के माध्यम से शासन ने जो सभी वर्गों के हितों के लिए योजनाएं लागू की हैं उसे जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। सरकार ने किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं, गांवों, शहरों और सभी वर्गों के हितों में काम किया है इसे अब जनता तक पहुंचाने की जरूरत है। साथ ही 15 साल के भाजपा शासन की विफलताओं को भी बताने की जरूरत है।

भाजपा के पास अब कोई मुद्दा नहीं

मुख्यमंत्री ने भाजपा के आंदोलन पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा के पास अब कोई मुद्दा तो रहा नहीं। न पिछले 15 साल की उपलब्धि बताने के लिए उनके पास विषय है न ही केंद्र सरकार के सात सालों की उपलब्धि बताने के मुद्दे हैं। सक्रिय रहने के लिए कुछ न कुछ करना है इसलिए वे आंदोलन कर रहे हैं।

ये ढाई साल और 17 जून क्या है?

वहीं 17 जून सरकार के ढाई साल पूरे होने को लेकर चल रही चर्चाओं पर मीडिया के सवाल पर उन्होंने प्रतिप्रश्न किया कि ये क्या है 17 जून और ढाई साल। मुख्यमंत्री ने कहा कि सवाल पूछने का अधिकार सबको है। ये पूछते हैं कि एक साल में कितना काम हुआ। 2 साल में कितना हुआ, तीन साल में कितना हुआ। मोदीजी ने कहा था कि 5 साल का रिपोर्ट कार्ड दूंगा। चुनाव के पहले तक नहीं दिया। ये किस मुंह से हिसाब की बात करते हैं।

सोशल मीडिया पर झूठी खबरें वायरल : सिंहदेव

प्रदेश प्रवास पर आए पीएल पुनिया से स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने मुलाकात की। मुलाकात के बाद श्री सिंहदेव ने पत्रकारों से चर्चा में कहा, मैं पीएल पुनिया को प्रणाम करने गया था। साथ ही उन्हें यह भी बताया कि मैं दिल्ली नहीं गया हूं यहीं हूं। सोशल मीडिया पर गलत खबरें फैलाई गई हैं।


Tags

Next Story