जन अधिकार रैली में बोले सीएम भूपेश बघेल : राजभवन को भाजपा ने राजनीति का अखाड़ा बना दिया

जन अधिकार रैली में बोले सीएम भूपेश बघेल : राजभवन को भाजपा ने राजनीति का अखाड़ा बना दिया
X
सीएम ने कहा कि, आज की रैली अधिकार बचाने की रैली है। संविधान की व्यवस्था को रोकने की कोशिश हो रही है। सीएम ने कहा कि, कोर्ट ने पूछा तो हमने कॉन्टिफाइबल डाटा आयोग का गठन किया। हमने कानून से बाहर जाकर कोई काम नहीं किया है। उनहोंने और क्या कहा... पढ़िए...

गौरव शर्मा-रायपुर। कांग्रेस पार्टी की जन अधिकार रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला। सीएम ने कहा कि, राजभवन को भाजपा ने राजनीति का अखाड़ा बना दिया है। भाजपा ने आरक्षित वर्गों का आरक्षण घटाने का काम किया।

सीएम ने कहा कि, आज की रैली अधिकार बचाने की रैली है। संविधान की व्यवस्था को रोकने की कोशिश हो रही है। सीएम ने कहा कि, कोर्ट ने पूछा तो हमने कॉन्टिफाइबल डाटा आयोग का गठन किया। हमने कानून से बाहर जाकर कोई काम नहीं किया है। सभी वर्गों को उनकी जनसंख्या के आधार पर आरक्षण दिया। संविधान संशोधन विधेयक को राजभवन भेजे महीना और साल भी बदल गया। मैंने कहा कि, जनता से बड़ा कोई नहीं होता है। इसलिए मैंने जनता के बीच जाने का फैसला लिया। मैंने पहले भी आग्रह किया कि, राज्यपाल हठधर्मिता छोड़ें। सीएम ने कहा कि, राजभवन अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर राज्य सरकार से सवाल पूछ रहा है।

हमारे कार्यकर्ता घर-घर जाकर बताएंगे

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में एक मुद्दा आरक्षण का भी होगा। हमारे कार्यकर्ता घर-घर जाकर बताएंगे कि, भाजपा कैसे आरक्षण रोकने का काम कर रही है। केंद्र सरकार लगातार हमारे कामों में अड़ंगा डालने की कोशिश कर रही है। हमने ओपीएस लागू करने का फैसला लिया, उसे भी केंद्र ने रोक दिया। हमारा पैसा देने से इनकार कर दिया। लेकिन हमने कहा कि, हम ओपीएस लागू करेंगे। हमने आरक्षण का फैसला किया तो उसे उसे भी रोक दिया गया। भाजपा के लोग नहीं चाहते कि आरक्षित वर्गों के जीवन में परिवर्तन आए।

Tags

Next Story