बहनों संग भाई दूज मनाने गृह ग्राम गए सीएम भूपेश बघेल

भिलाई: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को अपने बहनों संग भाई दूज का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया। इस मौके पर उनकी दोनों बहनें विजयलक्ष्मी वर्मा और संगीता वर्मा उनके भिलाई तीन निवास पहुंची थीं। दोनों बहनों ने मुख्यमंत्री बघेल को तिलक लगाकर उनका मुंह मीठा कराया और उनके स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना की। इसके बाद बहनों के साथ बैठकर काफी देर तक चर्चा की। घर के बाकी सदस्यों से भी उन्होंने मुलाकात की।
गृह ग्राम भी गए सीएम
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ राज्य की पुरानी परंपराओं का निर्वहन करने हर साल समय जरूर निकालते हैं। इस बार भी वह गोवर्धन पूजा करने के लिए अपने गृह ग्राम बैलोदी पहुंचे थे और गोधूली बेला पर गोवर्धन पूजा की थी। इसी दिन राज्य के सभी गौठानों में भी गोवर्धन पूजा आयोजित की गई थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS