सीएम भूपेश तो अभी आए हैं, हम 40 सालों से राजनीति कर रहे हैं : अरविंद नेताम

सीएम भूपेश तो अभी आए हैं, हम 40 सालों से राजनीति कर रहे हैं : अरविंद नेताम
X
पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बोधघाट को लेकर राजनीतिकरण का आरोप लगा रहे हैं, ये गलत है। पेसा कानून के रहते बोधघाट परियोजना का बनना मुश्किल है। पढ़िए पूरी खबर-

कांकेर। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम ने बोधघाट परियोजना को लेकर बड़ा बयान दिया है। अरविंद नेताम ने पेसा कानून, पांचवी अनुसूची, भू अधिकार कानून, वन अधिकार कानून जैसे तमाम कानूनों के रहते बोधघाट परियोजना का बनना मुश्किल बताया है।

अरविंद नेताम सर्व आदिवासी समाज के नवनियुक्त अध्यक्ष सोहन पोटाई के साथ कांकेर पहुचे थे। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री जो बोधघाट को लेकर उनके ऊपर राजनीति का आरोप लगा रहे हैं, तो हम तो 40 साल से राजनीति कर रहे हैं। मुख्यमंत्री तो अभी आए हैं। अरविंद नेताम ने कहा कि बोधघाट को लेकर वो कई सालों से आवाज उठाते आये हैं और आगे भी उठाते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बोधघाट को लेकर राजनीतिकरण का आरोप लगा रहे हैं, ये गलत है। पेसा कानून के रहते बोधघाट परियोजना का बनना मुश्किल है। बता दें कि हाल ही में अपने बस्तर दौरे के दौरान सीएम भूपेश बघेल ने बोधघाट परियोजना को लेकर अरविंद नेताम पर निशाना साधा था।

Tags

Next Story