धान के समर्थन मूल्य में कटौती पर बोले CM भूपेश, मानस महोत्सव में ढोलक बजाकर किया 'जय-जय राम' का गायन

धान के समर्थन मूल्य में कटौती पर बोले CM भूपेश, मानस महोत्सव में ढोलक बजाकर किया जय-जय राम का गायन
X
महंत रामसुंदर दास की मांग पर स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने शिवरीनारायण में 30 बिस्तर अस्पताल खोलने की घोषणा की। पढ़िए पूरी खबर-

जांजगीर चाम्पा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मानस महोत्सव में शामिल होने शिवरीनारायण पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मठ मंदिर में भगवान नर नारायण के दर्शन किए। राम वन गमन पथ का भी अवलोकन किया। उनके साथ मंत्री टी एस सिंहदेव, अमरजीत भगत, जय सिंह अग्रवाल और शिव कुमार डहरिया भी साथ म पहुंचे। इसके अलावा प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया और पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम भी शामिल रहे।

कार्यक्रम संयोजक गौ सेवा आयोग अध्यक्ष राजेश्री महंत रामसुंदर दास की मांग पर स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने शिवरीनारायण में 30 बिस्तर अस्पताल खोलने की घोषणा की।

सीएम भूपेश बघेल ने सभा में मानस की चौपाई के साथ भाषण की शुरुआत की। उन्होंने आगे कहा- छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल है। शिवरीनारायण पावन नगरी है। भगवान राम के यहाँ चरण पड़े। माता शबरी की तपोभूमि है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति और कण कण में राम बसे हैं। राम वन गमन पथ को धीरे धीरे विकसित किया जाएगा।

धान के समर्थन मूल्य में कटौती के मामले में उन्होंने कहा- कोरोना काल मे सरकार के पास पैसे की कमी है फिर भी धान के समर्थन मूल्य में कटौती नहीं होगी। किसानों को अब फायदा मिलने लगा है, इसलिए किसान और कृषि का रकबा भी अब बढ़ रहा है।

संबोधन के दौरान उन्होंने गोधन न्याय योजना और धान खरीदी को उपलब्धि बताया। सीएम ने तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय मानस गायन महोत्सव के प्रतिवर्ष आयोजन की घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने रामायण मंडली के साथ बैठकर मानस गायन किया। ढोलक बजाकर किया श्री राम जय जय राम का गायन किया।

Tags

Next Story