सीएम ने दिए संकेत : पार्टी के साथ सरकार में भी बदल सकते हैं चेहरे... बोले- देखते रहिए... इंतजार करिए...

सीएम ने दिए संकेत : पार्टी के साथ सरकार में भी बदल सकते हैं चेहरे... बोले- देखते रहिए... इंतजार करिए...
X
जांजगीर-चाम्पा जिले के लिए रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा करते हुए श्री बघेल ने कहा- देखते रहिए... इंतजार करिए...। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि मंत्रिमंडल में भी फेरबदल हो सकता है। पढ़िए पूरी खबर...

गौरव शर्मा-रायुपर। छत्तीसगढ़ में सत्ता पर काबिज कांग्रेस पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए खुद का तैयार करना शुरू कर दिया है। पीसीसी चीफ बदले जाने के बाद सीएम भूपेश बघेल ने सरकार में भी चेहरे बदले जाने के संकेत दिए हैं।

गुरुवार को जांजगीर-चाम्पा जिले के लिए रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा करते हुए श्री बघेल ने कहा- देखते रहिए... इंतजार करिए...। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि मंत्रिमंडल में भी फेरबदल हो सकता है। वहीं संगठन में बदलाव पर CM भूपेश बघेल ने कहा कि, संगठन में अलग-अलग लोगों को जिम्मेदारी मिल रही है। मोहन मरकाम जी के लगभग दो कार्यकाल पूरे होने वाले थे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के रायपुर अधिवेशन में संगठन में 50% युवाओं को मौका देने का निर्णय हुआ था। दीपक बैज को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर इसकी शुरुआत की गई है। अभी और भी लोगों को मिलेंगे मौके।

मोहन मारकाम ने बैज को दी बधाई

उल्लेखनीय है कि, बसतर सासंद दीपक बैज को बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया है। सांसद दीपक बैज को नई जिम्मेदारी मिलने पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने उन्हें बधाई देते हुए कहा है कि, संगठन को मज़बूत करके सरकार बनाने में उनकी बड़ी भूमिका होगी। मैं संगठन का कार्यकर्ता होने के नाते उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलूंगा।

Tags

Next Story