मुरिया दरबार में शामिल हुए सीएम : प्रसिद्ध वाद्य यंत्र मुंडा बाजा बजाते हुए झूमते दिखे मुख्यमंत्री बघेल

जगदलपुर। विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा के बाहर रैनी रस्म के दूसरे दिन आज मुरिया दरबार का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए। इस दौरान मुख्य्मंत्री भूपेश बघेल ने आदिवासी संस्कृति को करीब से देखा। CM ने ग्रामीणों के साथ मिलकर बस्तर का प्रसिद्ध मुंडा बाजा बजाया। इस कार्यक्रम में सांसद दीपक बैज भी तालियां बजाते हुए दिखे। बस्तर की पारंपरिक वेश-भूषा धारण किए विभिन्न जनजाति के लोगों ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मुख्यमंत्री से भी बाजा बजाने का किया आग्रह
दरअसल बस्तर दहशरे के बाद रैनी रस्म के दूसरे दिन आज मुरिया दरबार का आयोजन हुआ। जगदलपुर के सिरहासार भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने शिरकत की। इस दौरान सीएम का बस्तर के पारंपरिक अंदाज में स्वागत-सत्कार हुआ। मुंडा बाजा बजाते हुए ग्रामीण CM को मुरिया दरबार तक लेकर आए। उन्होंने मुख्यमंत्री से भी बाजा बजाने का आग्रह किया। इसके बाद CM भूपेश बघेल ने भी सभी के साथ मिलकर प्रसिद्ध मुंडा बाजा बजाया। समाज के सदस्य द्वारा स्वागत और जस गीत गाया गया।
गानों और मुंडा बाजा की थाप पर झूमते दिखे CM
गानों और मुंडा बाजा की थाप पर CM भी झूमते दिखे। इस दौरान वहां मौजूद सांसद दीपक बैज तालियां बजाते नजर आए। इधर, मुरिया दरबार में मुख्यमंत्री के इस अनोखे अंदाज को देख समाज के सदस्य काफी खुश हुए। समाज के कुछ लोगों ने कहा कि CM हमारी परंपरा में शामिल होते हैं। हमें अच्छा लगता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS