CM ने यहां खोला सौगातों का पिटारा : 23 करोड़ 90 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण

CM ने यहां खोला सौगातों का पिटारा : 23 करोड़ 90 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण
X
मुख्यमंत्री भेंट-मुलाकात के लिए शिवरीनारायण पहुंचकर पामगढ़ विधानसभा अंतर्गत 26 विकास कार्य जिनकी लागत राशि 16 करोड़ 1453 लाख रुपए के कार्यों का भूमिपूजन किया। साथ ही 14 कार्यों लागत राशि 7 करोड़ 75 लाख 44 हजार रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण किया... पढ़िए पूरी खबर...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जांजगीर-चांपा के पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र को 24 करोड़ रुपए के 40 विकास कार्यों की भेंट दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वहां भूमिपूजन और लोकार्पण किया है। उन्होंने शिवरीनारायण रेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता को भी संबोधित किया और अधिकारियों की बैठक भी ली। उनके साथ राम सुंदर दास, शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल, माटी कला बोर्ड की सदस्य पुनीता कुम्भकार भी मौजूद रहीं। CM ने जिले के सभी पत्रकारों को दीपावली की अग्रिम बधाई देकर पत्रकारवार्ता की शुरुआत की।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भेंट-मुलाकात के लिए शिवरीनारायण पहुंचकर पामगढ़ विधानसभा अंतर्गत 26 विकास कार्य लागत राशि 16 करोड़ 1453 लाख रुपए के कार्यों का भूमिपूजन किया। साथ ही 14 कार्यों लागत राशि 7 करोड़ 75 लाख 44 हजार रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने शिवरीनारायण में कुल 23 करोड़ 90 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने सहकारी बैंक मे 4 कार्य लागत राशि 5 करोड़ रुपए, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा 11 कार्य लागत राशि 2.353 करोड़ रुपए, जल संसाधन संभाग जांजगीर, दो कार्य लागत राशि 5.234 करोड़ रुपए, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग एक कार्य लागत राशि 2.4372 करोड़ रुपए, लोक निर्माण विभाग, दो कार्य लागत राशि 4.5438 करोड़ रुपए, ग्राम पंचायत 7 कार्य लागत राशि 0.8101 करोड़ रुपए, कुल 26 कार्य लागत राशि 16.1453 करोड़ रुपए का भूमिपूजन किया।

महानदी की आरती में शामिल हुए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने बताया कि भेंट-मुलाकात अभियान के बीच मैंने पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोनारगढ़, ग्राम केरा और शिवरीनारायण में लोगों से मुलाकात की। वहां शिवरीनारायण में महानदी की गंगा आरती में भी शामिल हुआ। महानदी के तट पर भगवान श्रीराम की सुंदर और भव्य प्रतिमा का अनावरण भी किया। शिवरीनारायण छत्तीसगढ़ का महत्वपूर्ण तीर्थ है। इसे इसके गौरव और गरिमा के अनुरूप विकसित करने का काम हम कर रहे हैं। भगवान श्रीराम ने अपने वनवास काल में छत्तीसगढ़ के जिन स्थानों पर प्रवास किया ऐसे स्थलों को चिन्हित करके राम वन गमन पर्यटन परिपथ परियोजना के तहत हम उन्हें पर्यटन तीर्थ के रूप में विकसित कर रहे हैं।


शिवरीनारायण में अधिकारियों की बैठक ली

प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि राम वन गमन पर्यटन परिपथ परियोजना के तहत पहले चरण में कोरिया से लेकर सुकमा तक 9 स्थलों का चयन किया गया था। उन्होंने शिवरीनारायण में अधिकारियों की बैठक भी ली। इस क्षेत्र के कुछ ग्रामों में शिकायत आई है, यह दूर होनी चाहिए। अंचल के कुछ ग्रामों में डुबान क्षेत्रों के किसानों को मुआवजा राशि अभी तक नहीं मिल सकी है। उन्होंने कलेक्टर को पहल कर किसानों को राशि दिलाने को कहा है।


छोटी-छोटी अनुदान राशि के लिये दफ्तर के चक्कर लगाने की जरुरत नहीं

सीएम भूपेश बघेल ने सिंचाई परियोजना के अंतर्गत टेल एरिया के खेतों तक पानी पहुंचाने की ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि शासकीय भूमि पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई ग्रामीणों की सहमति से की जाए। यथासंभव बल का प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए। समझाने से लोग समझ जाएंगे। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि शासन की छोटी-छोटी अनुदान राशि गरीबों के लिए महत्वपूर्ण है। इसे प्राप्त करने के लिए उन्हें दफ्तर के बार-बार चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए।

Tags

Next Story