सीएम ने उठाया कांवड़ : पूजा के बाद प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज एक कांवड़ यात्रा में शामिल हुए। वहां शिव की भक्ति में लीन होकर श्री बघेल कांवड़ उठाकर पैदल चलते हुए बोल बम का नारा लगा रहे थे। इस कांवड़ यात्रा का आयोजन रायपुर पश्चिम के विधायक और संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने किया था।

मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्यक्रम रायपुर के गुढ़ियारी में मारुति मंगलम भवन में किया गया। यहां पहले कांवड़ की मंत्रोच्चार के साथ पूजा की गई। फिर कांवड़ यात्रा प्रारंभ की गई। मच्छी तालाब स्थित हनुमान मंदिर पहुंचकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोगों के सुख समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पूजा के बाद कुछ दूर कांवड़ लेकर पैदल चलते नजर आए। इस कावड़ यात्रा में गुढ़ियारी, दीनदयाल नगर, रायपुरा, सुंदर नगर, डगनिया जैसे इलाकों से 500 से अधिक कावड़िए रायपुरा के महादेव घाट, हाटकेश्वर धाम के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, सावन का यह महीना तप, त्याग का त्योहार है, जिसमें कांवड़ यात्रा के रूप में श्रद्धालुओं को भगवान के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करने का मौका मिलता है। जो हमारी संस्कृति का विशेष अंग है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS