सीएम पहुंचे गोलबाजार : स्थानीय दुकानों से की खरीदारी, मिट्टी के दीये और पूजन सामग्री खरीदी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सबसे चर्चित बाज़ारों में से गोलबाज़ार एक है। यहां त्योहारों के समय अलग ही धूम होती है। थोक व्यापारी से लेकर छोटे व्यापारी और फुटकर व्यापारी अपनी भी यहां अपनी दुकान लगाकर, सामान बेचते हैं। दिवाली के वक्त यहां कपड़ों और दिवाली में इस्तेमाल में लाई जाने वाली चीज़ों की दुकानें भी बड़ी मात्रा में सजी होती है। आज शाम यहां आम जनता के बीच अचानक ही प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिवाली की खरीदारी करने पहुंचे। यहां के लोगों ने उनका स्वागत, इलाइची और लौंग खिलाकर उनका स्वागत किया।
दरअसल आज शाम प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिवाली की खरीदारी करने रायपुर के गोल बाजार पहुंचे थे। उनके आने के बारे में किसी को भी कोई जानकारी नहीं थी। वह अचानक आज शाम खरीदारी करने गोलबाजार पहुंचे थे। यहां मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से दिवाली की खरीदारी की है। इस मौके पर दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री को लौंग इलायची खिलाकर उनका अभिवादन भी किया।
सीएम ने स्थानीय दुकानों से की खरीदारी
मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने गुप्ता गली में अपनी छोटी-सी दुकान लगाने वाले स्थानीय कुम्हारों से मिट्टी के दिए और मटकी खरीदी। इसके बाद उसी तरफ दिवाली पूजन की सामग्री भी खरीदी। उन्होंने वहां गुजराती मिष्ठान भंडार से दिवाली की मिठाई, ऑरेंज बर्फी, मिल्क केक और फल्ली दाने की चक्की भी खरीदी है।
हिंद स्पोर्टिंग मैदान में लगे दुकानों से खरीदे पटाखे
वहीं, सीएम ने लाखेनगर स्थित हिंद स्पोर्टिंग मैदान में लगाए गए पटाखा मार्केट पहुंचकर दिवाली के पटाखे भी खरीदे। उन्होंने वहां लगभग एक हजार रुपए के फटाके खरीदें। इस मौके पर उनके साथ संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, विधायक कुलदीप जुनेजा और महापौर एजाज ढेबर भी थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS