सीएम बोले-कका अभी जिंदा है : खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को 24 घंटे में जिला बनाने का वादा, गंडई में लाल डोंगेन्द्र शाह खुशरो की मूर्ति लगने की घोषणा

गंडई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि गंडई तहसील बनाने के लिए लोग जेल गए थे, लेकिन तब भी डा. रमन सिंह ने तहसील नहीं बनाया। रमन सिंह ने खैरागढ़ छुई खदान, गंडई के लिए क्या किया? चुनाव आते ही रमन सिंह सबका राशन कार्ड बनवाते थे। चुनाव समाप्त होते ही कार्ड देते रहे। रमन सिंह ने महिलाओं को ठगा, किसानों को ठगा है। किसानों को 2 साल का बोनस नहीं दिया। रमन सिंह ने आदिवासियों को जर्सी गाय देने का वादा किया, लेकिन नहीं दिया।
हमने पटेल समाज को 50 लाख भी दिए और जमीन भी दिए। छत्तीसगढ़िया तीज त्यौहार में छुट्टी देने का काम कांग्रेस सरकार ने किया। 18 दिसंबर को बाबा जी की स्मृति में मेला लगता है। कांग्रेस ने कर्जमाफी किया, किसानों के लिए 25 सौ में धान खरीदी किया। इस बार हमने 2540 रुपये में धान खरीदी किया है। कोदो कुटकी भी सरकार खरीद रही है। किसानों से गोबर की खरीदी भी की जा रही है। हर भूमिहीन मजदूर को 7 हजार सालाना मिलेगा। तेंदूपत्ता खरीदी 4 हजार मानक बोरा में खरीदी। आम आदमी की कैसे आय बढ़े इसकी चिंता कांग्रेस सरकार ने की हैं। छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक मोटरसाइकिल, कार खरीदी हुई है। नौकरी परीक्षा की फीस माफ किया गया। अच्छी शिक्षा के लिए स्वामी आत्मानंद स्कूल खोला गया।
भाजपा का काम है कि राम नाम जपना पराया माल अपना। चिटफंड घोटाले में भाजपा नेताओं का हाथ है। कांग्रेस ने चिटफंड से पीड़ितो का पैसा वापस करने का काम किया है। भाजपा सरकार में महंगाई बढ़ा है। पेट्रोल, डीजल, गैस का दाम बढ़ा है। मिट्टी तेल 75 रुपये में नही मिल रहा है। खैरागढ़ जिला बनने से आपका पैसा बचेगा। भाजपा ने विदेश से कालाधन वापस लाने का वादा किया था। इसलिए नोटबन्दी किया और लोगो से वादा किया कि 15 लाख उनके खाते में आएगा। लेकिन अब तक आया नहीं। जीएसटी से महंगाई बढ़ गया है। उपचुनाव के सभी घोषणा का पालन होगा। मुख्यमंत्री ने कहा गंडई के पूर्व जमीदार ने लाल डोंगेन्द्र शाह खुशरो ने किसानों को जमीन दान में दी थी। यह उनकी दानवीरता का उदाहरण है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि लाल डोंगेन्द्र शाह खुशरो की मूर्ति गंडई नगर में लगेगी।
इसके साथ ही कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि खैरागढ़, छुईखदान, गंडई जिला बनेगा। किसान का कर्जा को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने माफ किया। खैरागढ़ को 24 घण्टा में जिला बनाया जाएगा। देवव्रत सिंह के मौत को भाजपा सौभाग्य कह रही है। इस कार्यक्रम में गंडई नगर सहित गांवों से बड़ी संख्या में लोग आए थे। कार्यक्रम में मंत्री शिव डहरिया, विधायकगण, प्रदेश, जिला और ब्लॉक के कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS