ED के छापे पर बोले CM : छत्तीसगढ़ सरकार को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है

ED के छापे पर बोले CM : छत्तीसगढ़ सरकार को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है
X
भाजपा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस से मुकाबला नहीं कर पा रही है, इसलिए ईडी को हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही है। जहां-जहां चुनाव होते हैं, वहां-वहां ईडी के छापे पड़ते हैं। पढ़िए पूरी खबर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को फिर से ईडी के छापे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि, चुनाव तक ईडी की टीम यहां रहेगी। ये मैंने पहले भी कहा था और यही होता हुआ दिख भी रहा है। भाजपा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस से मुकाबला नहीं कर पा रही है, इसलिए ईडी को हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही है। जहां-जहां चुनाव होते हैं, वहां-वहां ईडी के छापे पड़ते हैं। श्री बघेल ने कहा कि, यहां सरकार को बदनाम करने की कोशिश हो रही है।

सीएम बघेल ने कहा कि, प्रदेश के अधिकारियों, कर्मचारियों को डराने का काम किया जा रहा है। स्मार्ट सिटी में भ्रष्टाचार के आरोप पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, भाजपा के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार की जांच क्यों नहीं होती। केंद्र की टीम डा. रमन सरकार की भ्रष्टाचार की जांच करे। भाजपा के नेता उसकी शिकायत करें। चिटफंड में कितना बड़ा घोटाला हुआ। चिटफंड घोटाले की जांच ईडी क्यों नहीं करती।

Tags

Next Story