Politics on Jheeram case : सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोले सीएम- न्याय मिलने का दरवाजा खुल गया, सांसद सोनी बोले- जांच में कांग्रेस ने नहीं किया सहयोग

Politics on Jheeram case : सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोले सीएम- न्याय मिलने का दरवाजा खुल गया, सांसद सोनी बोले- जांच में कांग्रेस ने नहीं किया सहयोग
X
संस्था कौन सी जांच कर रही थी, ये महत्वपूर्ण नहीं है... महत्वपूर्ण ये है कि, कांग्रेस की जांच में भूमिका क्या थी। जांच करने वाली संस्था को सबूत दिया या नहीं? कांग्रेस नेताओं ने इस महत्वपूर्ण भूमिका में कोई सहयोग नहीं दिया। पढ़िए और किसने क्या कहा...

रायपुर। झीरम कांड पर सुप्रीम कोर्ट(Supreme Court) से छत्तीसगढ़ पुलिस की जांच को हरी झंडी मिलने के बाद एक बार फिर से इस पर सियासी बयानबाजियां होने लगी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा है कि, यह फैसला न्याय का दरवाजा खोलने जैसा। झीरम कांड(heeram incident) दुनिया के लोकतंत्र का सबसे बड़ा राजनीतिक हत्याकांड था। हमने दिग्गज कांग्रेस नेताओं सहित 32 लोगों को खोया था। कहने को एनआईए(NIA) ने इसकी जांच की, एक आयोग ने भी जांच की। इसके पीछे के वृहत राजनीतिक षडयंत्र की जांच किसी ने नहीं की। छत्तीसगढ़ पुलिस ने जांच शुरु की तो एनआईए ने इसे रोकने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया था। आज रास्ता साफ हो गया है, अब छत्तीसगढ़ पुलिस इसकी जांच करेगी। किसने किसके साथ मिलकर क्या षडयंत्र रचा था, सब साफ़ हो जाएगा। झीरम के शहीदों को एक बार फिर श्रद्धांजलि।


कांग्रेस ने जांच एजेंसियों से सहयोग नहीं किया : सोनी

वहीं रायपुर से भाजपा के सांसद सुनील सोनी ने कहा है कि, संस्था कौन सी जांच कर रही थी, ये महत्वपूर्ण नहीं है... महत्वपूर्ण ये है कि, कांग्रेस की जांच में भूमिका क्या थी। जांच करने वाली संस्था को सबूत दिया या नहीं? कांग्रेस नेताओं ने इस महत्वपूर्ण भूमिका में कोई सहयोग नहीं दिया। श्री सोनी ने कहा कि, कांग्रेस ने झीरम की हर बरसी में पीड़तों के परिजनों के घाव कुरेदने का काम किया। कांग्रेस ने झीरम मामले को उलझाने का काम किया।

पीड़ित शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट का आभार माना

वहीं झीरम के पीड़ित सुरेंद्र शर्मा ने कहा है कि, हम सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद देते हैं।

हमें विश्वास है अब हमारे साथ न्याय हो सकेगा। झीरम के षड्यंत्र का सच अब उजागर होगा। छत्तीसगढ़ पुलिस मामले की जांच निष्पक्ष ढंग से कर सकेगी।


Tags

Next Story