आभार सम्मेलन में शामिल होंगे सीएम: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सौंपेंगे राशि...10 लाख का देंगे चेक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मंगलवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और मितानिनों का आभार सम्मेलन आयोजित किया गया है। इस सम्मेलन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और मितानिन के मानदेय वृद्धि और प्रोत्साहन राशि के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार प्रदर्शन करेंगी।
बता दें कि, आज दोपहर 12 बजे से रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आभार सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे। इस आयोजन में महिला स्व-सहायता समूहों की बनाई गई सामग्रियों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकर्ताओं का सम्मान
वहीं सीएम भूपेश बघेल उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों को सम्मानित करेंगे। उत्कृष्ट कार्य के लिए 6 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और 5 मितानिनों को चयनित किया गया है। इसके साथ ही वे महिला समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए महिला कोष से 10 लाख रूपए के ऋण राशि का चेक भी सौपेंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS