CM भूपेश ने राहुल गांधी को लिखा पत्र, कहा- 'हम आपके साथ हैं'

रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने नेता और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखा है, उन्होंने पत्र में कहा है कि गांधी- नेहरू परिवार का भारत को गरीब राष्ट्र की श्रेणी से आधुनिक राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। गांधी नेहरू परिवार ने देश के लिए जो कुर्बानियां दी हैं, वो अविस्मरणीय हैं। 135 वर्षों पुरानी कांग्रेस पार्टी ने पूर्व में भी अनेक संकटों का सामना किया है, किन्तु कांग्रेस के लाखों – करोड़ो कार्यकर्ताओं की गांधी नेहरू परिवार के प्रति आस्था सदैव अडिग रही है। देश की जनता ने लोकतांत्रिक परम्पराओं के अनुरूप ही गांधी नेहरू परिवार के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की है।
वर्तमान में भी पार्टी के अंदर कुछ नेताओं द्वारा सार्वजनिक रूप से वैचारिक असहमति की चर्चा आरंभ की गयी है। मेरा सभी पार्टी जनों से अनुरोध हैं कि चुनौती की इस घड़ी में पार्टी में एकजुटता बनाये रखें, कांग्रेस की हमेशा यह परम्परा रही हैं कि पार्टी में विभिन्न स्तरों पर हर मुद्दे पर विस्तृत चर्चा कर लोकतांत्रिक पद्धति से ही निर्णय लिये जाते रहे हैं।
हमें यह स्मरण है कि आदणीय राहुल जी नेतृत्व में ही कांग्रेस द्वारा गुजरात विधानसभा चुनावों में प्रभावी प्रदर्शन किया था तथा म.प्र राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार गठन का मार्ग प्रशस्त किया था देश की वर्तमान संकट की स्थिति से उबारने में आदरणीय सोनिया एवं राहुल जी ही एकमात्र आशा की किरण दिखाई देते हैं। देश की सम्पूर्ण जनता विशेषकर गरीब, मजदूर एवं किसान, युवकों की आशायें कांग्रेस पर ही केन्द्रित हैं हम सब कांग्रेस जन आपको आश्वस्त करना चाहते हैं कि देश के कांग्रेस पार्टी के लाखों-करोड़ो कार्यकर्ताओं की आपके नेतृत्व में पूर्ण आस्था है। आपके मार्गदर्शन में ही छत्तीसगढ़ राज्य में अनेक अभिनव योजना आरंभ की गयी हैं, जिनसे गरीब, किसान, मजदूर, युवकों, व्यापार एवं उद्योग को बढ़ावा मिल रहा हैं।
आपसे विनम्र अनुरोध है कि असहमति के स्वरों के बीच अविचलित रहते हुए देश को नयी दिशा दिखायें तथा कांग्रेस का नेतृत्व पुनः संभालें हमें पूर्ण आशा है कि आपके ओजस्वी नेतृत्व में कांग्रेस पुनः नयी ऊँचाईयों को स्पर्श करेगी तथा देशवासियों के समक्ष उत्पन्न संकट एवं चुनौतियों पर विजय प्राप्त की जा सकेगी।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS