ED पर सीएम का बड़ा आरोप : भाजपा के इशारे पर राज्य सरकार को बदनाम कर रही है ईडी

ED पर सीएम का बड़ा आरोप : भाजपा के इशारे पर राज्य सरकार को बदनाम कर रही है ईडी
X
श्री बघेल ने कहा कि, हमारे कार्यकाल में आबकारी का राजस्व डेढ़ गुना बढ़ा है। दो हजार करोड़ का घोटाला हुआ तो संपत्तियां बरामद क्यों नहीं की गईं? सीएम ने कहा कि, जनता भाजपा के षड्यंत्रों को अच्छी तरह समझ चुकी है। पढिए उन्होंने और क्या कहा...

गौरव शर्मा-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ईडी के मामले में बड़ा आरोप लगाया है। सीएम ने कहा है कि, भाजपा के इशारे पर राज्य सरकार को बदनाम कर रही है ईडी। सीएम ने कहा है कि, ईडी के सारे आरोप मिथ्या हैं, इसमें कोई तथ्य नहीं है।

श्री बघेल ने कहा कि, हमारे कार्यकाल में आबकारी का राजस्व डेढ़ गुना बढ़ा है। दो हजार करोड़ का घोटाला हुआ तो संपत्तियां बरामद क्यों नहीं की गईं? सीएम ने कहा कि, जनता भाजपा के षड्यंत्रों को अच्छी तरह समझ चुकी है। हम इनसे डरने वाले नहीं हैं। वहीं कर्नाटक चुनाव को लेकर CM श्री बघेल ने कहा कि, कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनेगी। बजरंगबली भ्रष्टाचारियों के ऊपर गदा जरूर मारेंगे।

डा. रमन को दिखाएं 'केरला स्टोरी'

'द केरल स्टोरी' फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग के मामले में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि, सरोज पांडेय केंद्र सरकार से कहकर पूरे देश में टैक्स फ्री करा दें उस फिल्म को। 'कश्मीर फाइल्स' फिल्म देखने के लिए मैंने भाजपा विधायकों को आमंत्रित किया था, भाजपा का एक भी विधायक फिल्म देखने नहीं पहुंचा। श्री बघेल ने कहा कि, सरोज पांडेय को डॉ. रमन सिंह को फिल्म केरला स्टोरी दिखाने ले जाना चाहिए।

Tags

Next Story