मुख्यमंत्री की पहल : बचपन से दिव्यांग बहनों का होगा इलाज

कांकेर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को दुर्गुकोंदल में बचपन से दिव्यांग बहनों प्रियंका दुग्गा व प्रीति दुग्गा के इलाज के लिए हरसम्भव कदम उठाने के निर्देश दिए। दुर्गुकोंदल में भेंट मुलाक़ात कार्यक्रम की समाप्ति पर श्री बघेल लोगों से आवेदन लेने स्वयं उनके बीच पहुंचे। इस दौरान उनकी नज़र भीड़ में दिव्यांग बेटी प्रियंका दुग्गा पर पड़ी। मुख्यमंत्री ने तुरन्त प्रियंका और उसकी बहन प्रीति को सामने बुलवाया और उनकी समस्या सुनी। प्रियंका ने बताया कि वो और उसकी छोटी बहन प्रीति दोनों बचपन से दिव्यांग हैं, दोनों के हाथ और पैर में दिव्यांगता है। प्रीति को बोलने में भी परेशानी होती है। उनकी माता का बहुत पहले ही देहांत हो चुका है। दोनों बहनों के पिता राजकुमार दुग्गा भी दिव्यांग हैं और वे लकड़ी बेच कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। श्री बघेल ने बिटिया प्रीति व प्रियंका की व्यथा सुन तुरन्त कलेक्टर से दोनों बहनों के बेहतर से बेहतर इलाज के लिए हरसम्भव कदम उठाने के निर्देश दिये।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS