GST पर सीएम का पत्र : नेता प्रतिपक्ष बोले- सीएम को पत्र लिखने और कर्ज लेने में महारथ

GST पर सीएम का पत्र : नेता प्रतिपक्ष बोले- सीएम को पत्र लिखने और कर्ज लेने में महारथ
X
कौशिक ने कहा यहां वे जो बड़े-बड़े दावे करते हैं कि हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत है। हमारा ग्रोथ बहुत अच्छा है, कोरोना काल में भी हमें फर्क नहीं पड़ा। अन्य प्रदेशों से हमारी स्थिति मजबूत है, केंद्र से तुलना करते हैं कि हमारी स्थिति अच्छी है, जब स्थिति अच्छी है तो किस बात के लिए पत्र लिख रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर...

रायपुर। नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जीएसटी क्षतिपूर्ति को लेकर पत्रबाजी पर पर कड़ा बयान दिया है। उल्लेखनीय है कि GST क्षतिपूर्ति की राशि को 10 वर्षो तक जारी रखने के लिए भूपेश बघेल ने 17 राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिख कर सहयोग करने के लिए आग्रह किया है। जिस पर धरम लाल कौशिक ने सीएम भूपेश पर तंज कसा है।

नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्यमंत्री को दो बातों मंल महारथ हासिल है। एक पत्र लिखने में और दूसरा कर्ज लेने में। जिस प्रकार जीएसटी के मामले को लेकर अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखना और केंद्र के ऊपर आरोप लगाना। वास्तविक में जब GST क्षतिपूर्ति की राशि नहीं मिल रही थी तब उन्होंने रोना रोया था। जब पांच वर्षो तक राशि मिल गई और उसके बाद बाकि मुख्यमंत्रियों को पत्र लिख रहे हैं। कौशिक ने कहा यहां वे जो बड़े-बड़े दावे करते हैं कि हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत है। हमारा ग्रोथ बहुत अच्छा है, कोरोना काल में भी हमें फर्क नहीं पड़ा। अन्य प्रदेशों से हमारी स्थिति मजबूत है, केंद्र से तुलना करते हैं कि हमारी स्थिति अच्छी है, जब स्थिति अच्छी है तो किस बात के लिए पत्र लिख रहे हैं। उन्होंने कहा खुद पैरों पर ठीक से खड़ा हो नहीं सकते केवल पत्र लिखने का उनका काम है। कौशिक ने कहा देखिये केंद्र सरकार के द्वारा जहां पर पहले 32 प्रतिशत राशि दी जाती थी उसे बढ़ा कर 42 प्रतिशत किया गया है। इसके साथ ही जो सहयोग करना चाहिए केंद्र सरकार कर रही है। उन्होंने कहा पत्र लिखना और आरोप लगाना इस मुख्यमंत्री की नीयत बन गई है। इसी प्रकार से GST को लेकर ये हाय-तौबा मचा रहे हैं।

Tags

Next Story