VIDEO: छत्तीसगढ़ में कोल्ड डेज: प्रदेश के उत्तरी हिस्से में तापमान 3 से 5 डिग्री तक गिरा...

VIDEO: छत्तीसगढ़ में कोल्ड डेज: प्रदेश के उत्तरी हिस्से में तापमान 3 से 5 डिग्री तक गिरा...
X
छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के बैकुंठपुर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक पहुंच गया है। इस तरह तापमान गिरने से वहां के स्थनीय लोगों को काफी ठंड का सामना करना पड़ रहा है। पढ़िए पूरी खबर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। वहीं कई जिलों में तापमान सामान्य से 7 डिग्री नीचे तक पहुंच गया है। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के बैकुंठपुर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक पहुंच गया है। इस तरह तापमान गिरने से वहां के स्थनीय लोगों को काफी ठंड का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश में मौसम साफ है, धूप भी खिली हुई है इसके बावजूद दिन में भी ठंड का कहर बरस रहा है। इस ठंड को देखते हुए मौसम विभाग के मुताबिक सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग संभाग में आज भी शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है। जशपुर जिले में बीती रात कड़ाके की ठंड पड़ी है। साथ ही जिले का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। पठारी क्षेत्रो में आज भी सफेद बर्फ की चादर जमी हुई है। साथ ही नन्हेंसर, सन्ना, और पंडरापाठ में खेत खलिहानों में बर्फ की चादर जमी हुई है। देखिये वीडियो-




Tags

Next Story