धीरे-धीरे गायब होने लगी ठंड, प्रदेश का न्यूनतम तापमान बढ़कर 11 डिग्री के करीब पहुंचा

धीरे-धीरे गायब होने लगी ठंड, प्रदेश का न्यूनतम तापमान बढ़कर 11 डिग्री के करीब पहुंचा
X
प्रदेश से धीरे-धीरे ठंड गायब होने लगी है, प्रदेश का न्यूनतम तापमान बढ़कर 11 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। ठंड के सर्वाधिक प्रभावित रहने वाले सरगुजा में भी असर बेहद कम हो गया है

रायपुर। प्रदेश से धीरे-धीरे ठंड गायब होने लगी है, प्रदेश का न्यूनतम तापमान बढ़कर 11 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। ठंड के सर्वाधिक प्रभावित रहने वाले सरगुजा में भी असर बेहद कम हो गया है और रायपुर का तापमान 17 डिग्री को पार कर गया है। 25 जनवरी के बाद मौसम बदलने पर ही ठंड की वापसी की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक लभांडी में रात का तापमान 14 डिग्री तक जा रहा है, इसलिए आउटर में भी ठंड का असर बेहद कम हो गया है। शहर में तो रात का पारा पिछले दो दिन से 17 डिग्री के पार दर्ज किया जा रहा है, जिसकी वजह से यहां रात में भी ठंड का प्रभाव नहीं रह गया है। वर्तमान में दक्षिण से हवा का प्रवेश तो हो रहा है, मगर इसकी रफ्तार कम होने की वजह से यहां बादलों की वजह नहीं बन पा रहा है और प्रदेश में आसमान साफ रहने की वजह से धूप का अहसास होता रहा। मध्य और दक्षिण की तरह ठंड उत्तर इलाके में भी सिमटने लगी है।

पिछले चौबीस घंटे में वहां जशपुर के डूमरबहार में तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम था। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि उत्तरी इलाके का मौसम अलग है, इस हिसाब से वहां 11 डिग्री का तापमान काफी अधिक है। अगले चौबीस घंटे में भी तापमान में किसी तरह का बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है, मगर 25 जनवरी के बाद मौसम का मिजाज बदलने के आसार अभी भी बने हुए हैं।

Tags

Next Story