फिर बढ़ सकती है ठण्ड: प्रदेश में ठंडी हवाओं की दस्तक, न्यूनतम तापमान में आई गिरावट

फिर बढ़ सकती है ठण्ड: प्रदेश में ठंडी हवाओं की दस्तक, न्यूनतम तापमान में आई गिरावट
X
प्रदेश में फिर बढ़ सकती है ठण्ड। उत्तर की तरफ से ठंडी हवाएं दस्तक दे सकती हैं। न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावनाएं जताई जा रही हैं। पढ़िए पूरी खबर....

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है। कल से प्रदेश में हवा की दिशा बदलने की संभावना जताई जा रही है। अनुमान है कि कल से उत्तर की तरफ से ठंडी और शुष्क हवा प्रदेश में आ सकती है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश में कल से न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है क्योंकि कल से उत्तर की तरफ से प्रदेश में ठंडी हवा के प्रवेश की संभावनाएं जताई जा रही हैं। फिलहाल सबसे कम तापमान डूमरबहार में 10.8 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं रायपुर में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री पहुंचा और बिलासपुर में 17, पेंड्रारोड में 13, अंबिकापुर में 11.1, जगदलपुर में 13.9 दुर्ग में 16 और राजनांदगांव में 17 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।

Tags

Next Story