केंद्रीय मंत्री के सामने झगड़ पड़े कलेक्टर और सांसद प्रतिनिधि, फिर क्या हुआ पढ़िए पूरी खबर...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव कलेक्ट्रोरेट सभाकक्षा में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री के सामने ही जिला कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा और सांसद प्रतिनिधि भरत वर्मा आपस में झगड़ पड़े। सांसद प्रतिनिधि की ओर से एक योजना को लेकर कहें गए शब्द से नाराज होकर कलेक्टर ने तल्ख लहजे में जवाब दिया, फिर क्या था... दोनों के बीच कुछ मिनटों तक जुबानी विवाद जारी रहा। हालात बिगड़ते देख केंद्रीय राज्य मंत्री ने मामले में दखल दिया और महौल शांत कराया। इसके बाद फिर से जारी बैठक को आगे बढ़ाया गया।
दरअसल गुरुवार से केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा नांदगांव प्रवास पर है। इस दौरान वे शुक्रवार को अफसरों की बैठक साथ अन्य कार्यक्रमों में शामिल होने वाले हैं। इसी कड़ी में आज दोपहर को कलेक्ट्रोरेट सभाकक्ष में एक बैठक आयोजित की गई थी। इसमें जिला प्रशासन के अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधी मौजूद थे। इस दौरान केंद्र की एक योजना को लेकर सांसद प्रतिनिधि भरत वर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिले में योजना की राशि का बंदरबांट चल रहा है, जैसे ही भरत वर्मा ने बंदरबांट शब्द का इस्तेमाल किया जिला कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा भड़क उठे और ऐसे असंसदीय शब्द का प्रयोग करने से मना करने लगे। दोनों के बीच कुछ मिनटों तक विवाद होते रहा। हालांकि मामला जल्द ही शांत करा लिया गया। ज्ञात हो केंद्रीय मंत्री सिंह नांदगांव में अपने प्रवास के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने के साथ ही डोंगरगढ़ दर्शन के लिए भी जाने वाले हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS