खैरागढ़ विश्वविद्यालय में रंगोत्सव पर रंगारंग कार्यक्रम, फाग-गीतों पर झूमे कर्मचारी

खैरागढ़ विश्वविद्यालय में रंगोत्सव पर रंगारंग कार्यक्रम, फाग-गीतों पर झूमे कर्मचारी
X

खैरागढ़। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में होली का पर्व इस वर्ष धूमधाम से मनाया गया। विश्वविद्यालय के गैर शैक्षणिक कर्मचारी संघ के तत्वावधान में यहां नगाड़ा आदि वाद्य यंत्रों के साथ फाग-गायन का आयोजन रखा गया। पिछले कई सालों से होली का पर्व इस विश्वविद्यालय परिसर में इतने धूमधाम से नहीं मनाया गया था, लेकिन इस बार कोरोना से भी राहत मिलने के कारण कर्मचारियों ने हर्ष और सौहार्द्र के वातावरण में होली का पर्व धूमधाम से मनाया। एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाईयाँ दी, वहीं फाग-गीत और नगाड़े की थाप पर झूमते नजर आए। रंगोत्सव के अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर का वातारण रंगारंग हो गया। इस अवसर पर गैर शैक्षणिक कर्मचारी संघ के पदाधिकारीगण अध्यक्ष प्रखर शरण सिंह, उपाध्यक्ष ओम हिरवानी, सचिव जे. एन. सांठिया, संयुक्त सचिव मुकेश भट्ट, कोषाध्यक्ष सी.आर. कुंजाम, कार्यकारिणी सदस्य अशोक चोखांद्रे, भुनेश्वरी ठाकुर, मधु श्रीवास्तव, शैेलेष भांडेकर, नरेश सिंह ठाकुर के साथ ही कौशल जैन, दीपक जतेरे, प्रतीक टहनगुरिया, नवीन महोबे, दाऊ लाल चंद्रवंशी, हेमलाल सारथी, उदासा बाई रजक, शीलेन्द्रजीत सिंह, राजू कश्यप, बैकुंठ यादव, संतोष श्रीवास, सौरभ चैहान, भिखारी राम रत्नाकर, अजय यादव, जितेन्द्र सिह, रामकुमार यादव, सचिन पटेल, मनीष त्रिवेदी, महेन्द्र कुमार, असित चैहान, महेश अग्रवाल, राजेश यदु, हिमांशु यादव, रोहित वर्मा, पन्ना वर्मा, गैंदलाल यदु, विनोद यादव समेत विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के अलावा प्रो. डाॅ. योगेन्द्र चौबे, प्रो. डाॅ. अजय पांडेय आदि अधिकारीगण मौजूद थे।

Tags

Next Story