ग्रामीणों में दिखा उत्साह: सुदूरवर्ती ग्राम होनहेड में सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम का हुआ आयोजन, पुलिस अधीक्षक ने ग्रमीणों की सुनी फरियाद...

ग्रामीणों में दिखा उत्साह: सुदूरवर्ती ग्राम होनहेड में सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम का हुआ आयोजन, पुलिस अधीक्षक ने ग्रमीणों की सुनी फरियाद...
X
सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस खास मौके पर पुलिस अधीक्षक ने ग्रमीणों की दिक्कतों के बारे में हर बात जानी...पढ़े पूरी खबर

मनोज गोयल/केशकाल। छत्तीसगढ़ के केशकाल में सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केशकाल थाना क्षेत्र के सुदूर अंचल ग्राम में इस कार्यक्रम को रखा गया था। इस दौरान गांव के एसपी दिव्यांग पटेल कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस खास मौके पर पुलिस अधीक्षक ने ग्रमीणों की दिक्कतों के बारे में हर बात जानी। साथ ही कई समस्याओं का उसी समय निराकरण भी कर दिया। ग्राम के नवयुवकों को खेल सामग्री और टी-शर्ट का वितरण किया गया। महिलाओं को भी साड़ी का तोहफा दिया गया। गांव के सभी महिला पुरुष और बच्चों के लिए स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था भी रखी गई थी। इतना ही नहीं ग्रामीणों के साथ मिलकर पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने भोजन ग्रहण किया। पुलिस अधिकारियों को अपने साथ खाना खाते देख ग्रामीण काफी खुश नजर आए।



Tags

Next Story