'EOW में की गई शिकायत बेदम, सब कुछ पब्लिक के सामने है' : डॉ. रमन सिंह

EOW में की गई शिकायत बेदम, सब कुछ पब्लिक के सामने है : डॉ. रमन सिंह
X
रविन्द्र चौबे और मो. अकबर पर कसा तंज- ‘कांग्रेस के दो वरिष्ठ मंत्रियों को मेरी वजह से मिल गया काम।’ पढ़िए पूरी खबर-

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कांग्रेस की ओर से ईओडब्ल्यू में की गई शिकायत पर कहा है कि- 'संपत्ति का ब्यौरा सभी के सामने है। शिकायत में कोई दम नहीं है। सब कुछ पब्लिक डोमेन में है।' इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भूपेश सरकार की ओर से लगाए गये आरोपों पर पलटवार किया है। डॉ. रमन सिंह ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा है और रविन्द्र चौबे और मो. अकबर पर तंज कसते हुए कहा कि- कांग्रेस के दो वरिष्ठ मंत्रियों को मेरी वजह से काम मिल गया है।'

वहीं डॉ. रमन ने अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि 2000 से 2003 तक विधायकों के खरीद फरोख्त की सरकार थी। सड़क, बिजली अर्थव्यवस्था नहीं थी। जब 2003 में भाजपा की सरकार बनी तो 5000 करोड़ के बजट को हमने 1 लाख तक बजट तक पहुंचाया।

उन्होंने कहा कि 18 माह से जो सरकार में हैं वे हमारे कार्यकल में किये गए अनियमितता पर सवाल कर रहे हैं। उनको इतनी चिंता थी तो अनियमितताओं की जांच करके प्रतिवेदन प्रस्तुत करते। बीजेपी के 15 साल और कांग्रेस के 50 साल की उपलब्धियां लंबी है।

भाजपा सरकार की गिनवाई उपलब्धियां

पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि- 'हमारी सरकार में 1 लाख से अधिक शिक्षाकर्मियों की नियुक्ति हुई। 60 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती हुई। लोक सेवा आयोग से हजारों पद भरे गए। बस्तर, सरगुजा में जिला कैडर बनाकर 8 हजार पदों पर भर्ती हुई। धान खरीदी की समुचित व्यवस्था की गई। 13480 करोड़ का बोनस दिया गया। 14 प्रतिशत ब्याज दर में लोन लेने वाले किसानों को 1 प्रतिशत ब्याज पर लोन मिला। 75 हजार से बढ़ाकर 5 लाख पम्प कनेक्शन, 51 हजार कनेक्शन सौर सुजला में दिया गया। खाद्यान्न पोषण सुरक्षा कानून बनाकर 60 लाख लोगों को अधिकार दिया गया। 16 जिलों को बढ़ाकर 27 जिला किया गया। 9 नए जिले बनाए गए। 1800 km पीएम सड़क थी, उसे 25 हजार km किया गया। मेडिकल कॉलेज से दो बढ़कर 10 हो गया. गाँव-गाँव बिजली पहुँची। 15 साल में पारदर्शिता के साथ काम किया।

बेरियर शुरू करने के राज्य सरकार के फैसले पर उठाये सवाल

वहीं इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस सरकार पर कई आरोप भी लगाए. डॉ. रमन ने कहा कि 750 करोड़ बोनस की राशि तेंदूपत्ता संग्राहकों को नहीं मिला है। रेलवे लाईन का काम रोक दिया गया। शराबबंदी अब तक नहीं हुआ। दोबारा बेरियर क्यों शुरू किया गया।

Tags

Next Story