माथुर के बयान की निंदा, कांग्रेस ने कहा- जनमत का सम्मान नहीं करती भाजपा

रायपुर। कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के 2023 के विस चुनाव में कम विधायक होने पर भी सरकार बनाने का दावा करने के बयान की निंदा की है। श्री शुक्ला ने कहा, भाजपा प्रभारी के बयान से स्पष्ट हो गया है कि भाजपा लोकतंत्र विरोधी है। जनमत का सम्मान नहीं करती, बल्कि सत्तालोलुपता में केंद्रीय शक्तियों का दुरुपयोग कर ईडी, सीबीआई, आईटी एवं राजभवन के पीछे खड़े होकर सत्ता हथियाने की साजिश रचती है। छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा को कोई भी षड़यंत्र करके सरकार बनाने लायक नहीं छोड़ेगी।
उन्होंने कहा, भाजपा प्रदेश प्रभारी के बयान से स्पष्ट हो गया कि प्रदेश में भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है। छत्तीसगढ़ को लेकर कोई योजना नहीं है न ही कोई रोडमैप है। वह सिर्फ और सिर्फ संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर 2023 में लोकतंत्र की हत्या कर सरकार बनाने का षड़यंत्र कर रही है। भाजपा 15 साल के रमन शासनकाल की कमीशनखोरी, भ्रष्टाचार की महापाप, महाघोटाले से बच नहीं सकती। आज भी प्रदेश की जनता रमन सरकार के दौरान हुए महाघोटालों को देख रही है। उन्होंने कहा, 2018 में प्रदेश की जनता भी भाजपा के इस लोकतंत्र विरोधी चरित्र को पहचान चुकी थी, इसलिए कांग्रेस को 68 सीटें देकर एक पूर्ण और मजबूत बहुमत की सरकार बनाने का अवसर दिया। कांग्रेस सरकार ने 4 साल में जनता के हित में अनेक जनकल्याणकारी फैसले किए हैं। आज 68 सीटों से कांग्रेस 71 सीटों पर पहुंच गई है और भाजपा 14 सीटों पर सिमट गई है। आने वाले चुनाव में भाजपा दहाई के अंक तक भी नहीं पहुंचेगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS