कांग्रेस का BJP प्रत्याशी पर रेप का आरोप : मरकाम बोले- ब्रह्मानंद ने नाबालिग को देह व्यापार में ढकेला, अगर भाजपा माता-बहनों की इज़्ज़त करती है, तो बंद कर दे नेताम का प्रचार

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में होने जा रहे भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा से प्रत्याशी बनाए गए ब्रह्मानंद नेताम पर कांग्रेस ने बेहद गम्भीर आरोप लगाए है। पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस कर ब्रह्मानंद नेताम को गैंग रेप का आरोपी बताया है। साथ ही नाबालिग को देह व्यापार में ढकेलने जैसे आरोप भी लगाए हैं। पीसीसी चीफ ने ब्रह्मानंद नेताम पर झारखंड के जमशेदपुर जिले में 15 साल की नाबालिग से गैंग रेप करने और नाबालिग को देह व्यपार में ढकेलने का आरोप लगाते हुए एफआईआर की कॉपी भी मीडिया को दिखाई और घटना 2019 की बताई। पीसीसी चीफ ने कहा कि पुलिस ने पहले 5 आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की थी, जिसके बाद जांच में 10 से 12 आरोपी सामने आए, जिसमें भाजपा प्रत्याशी ब्रहमानन्द नेताम भी शामिल है। देखिए वीडियो-
5 आरोपी पहले ही गिरफ्तार
मोहन मरकाम ने जमशेदपुर के थाना टेल्को में अपराध क्रमांक 84/2019 में 15 मई 2019 को पास्को एक्ट समेत अनेक धाराओं में अपराध दर्ज किए जाने की जानकारी दी है। श्री मरकाम ने खुलासा करते हुए बताया कि, पीड़िता ने एक डायरी में गैंग रेप के सभी आरोपियों के नाम लिखकर रखे थे। इस मामले में झारखंड पुलिस ने छतीसगढ़ से संबन्ध रखने वाले शीतल उर्फ़ सपना महतो, सुरेंद्र सिन्हा को महासमुंद से 2019 में ही गिरफ्तार किया था। ब्रह्मानंद नेताम का नाम पुलिस की ओर से पेश चालान में भी शामिल है। झारखंड पुलिस ने प्रमुख आरोपियों के सीडीआर रिपोर्ट और पीड़िता के पास से मिली डायरी के आधार पर जांच आगे बढ़ाया था। इसमें ब्रह्मानंद नेताम के नाम का खुलासा हुआ है। झारखंड पुलिस ने 5 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार लिया है, जबकि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस धर पकड़ कर रही है। देखिए वीडियो-
कभी भी हो सकती है भाजपा प्रत्याशी की गिरफ्तारी
पीसीसी चीफ ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी की गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है। अगर भाजपा माता-बहनों की इज़्ज़त करती है, तो उन्हें तत्काल ब्रह्मानंद नेताम का प्रचार करना बंद कर दे। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी ने नाम निर्देशन पत्र में इस घटना के सम्बंध में उल्लेख नहीं किया है। भाजपा प्रत्याशी के इस कृत्य से पूरे छतीसगढ़ का सिर शर्म से झुक गया है। देखिए वीडियो-
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS