Congress Convention : जयराम रमेश बोले…राजनीतिक चुनौतियों और देश के हालात को देखते हुए टाला गया CWC का चुनाव

रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के पहले ही दिन एक बड़ा फैसला लिया गया है। छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में आयोजित कांग्रेस के 85वां महाधिवेशन के पहले दिन स्टीयरिंग कमेटी की बैठक हुई। बैठक के बाद मीडिया को ब्रीफ करते हुए कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने कहा कि CWC यानि कांग्रेस वर्किंग कमेटी के चुनाव नहीं कराने का निर्णय लिया गया है। कांग्रेस संगठन में पदों के मनोनयन का अधिकार राष्ट्रीय अध्यक्ष को दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया है कि इस महाधिवेशन में पार्टी संविधान के 16 प्रावधानों और 32 नियमों में संशोधन किया जाएगा।
आम सहमति से नहीं सर्व सम्मति से फैसला
पत्रकारों से चर्चा करते हुए जयराम रमेश ने कहा है कि आज स्टीयरिंग कमेटी की बैठक हुई है। सभी सदस्यों ने अपनी राय रखी है। सर्व सम्मति से फैसला लिया गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष को यह अधिकार दिया जाए कि वह कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्यों को मनोनीत करें। एक तो जो राजनीतिक हालात देश में हैं। उसकी एक मिसाल कल देखने को मिली है। राजनीतिक चुनौतियां हैं, देश के सामने और विपक्ष की पार्टी होने के नाते, देश की स्थिति के कारण ये फैसला लिया गया है। ये फैसला सर्व सम्मति से लिया गया है। उन्होंने कहा कि आम सहमति से नहीं। सर्व सम्मति से ये फैसला लिया गया है।
पार्टी संविधान में होंगे बड़े संशोधन
हमारी पार्टी के संविधान में बड़े महत्वपूर्ण संशोधन का प्रस्ताव है। इस पर भी विचार होगा प्रीलिमिनरी सेशन में। मुझे विश्वास है कि जो हमारे पार्टी के संविधान में संशोधन का प्रस्ताव है। करीब 16 प्रावधानों में संशोधन किया जा रहा है। 32 नियमों में संशोधन का प्रस्ताव है। आज उस पर भी विचार हुआ है। सब्जेक्ट कमेटी में विचार होगा। प्रीलिमिनरी सेशन में इस विषय पर विचार होगा।
CWC में पूर्व पीएम सहित पूर्व पार्टी अध्यक्ष
सब्जेक्ट कमेटी जिन नियमों और प्रावधानों पर मंजूरी देगी। उसमें जो महत्वपूर्ण है, वह है, कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्रियों और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षों को वर्किंग कमेटी में स्थान देना। यह संशोधन हम लाने वाले हैं। इस पर प्रीलिमिनरी में चर्चा होगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS