Congress Convention : खड़गे का अध्यक्षीय उद्बोधन... बोले- पीएम के एक दोस्त की कमाई रोज करोड़ों में, सोनिया बोलीं- देश और पार्टी दोनो के लिए चुनौती का समय

रायपुर। नवा रायपुर में हो रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में सोनिया गांधी के संबोधन का सभी को इंतजार रहा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अध्यक्षीय उद्बोधन के बाद सोनिया गांधी ने अपना संबोधन दिया।
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया ने कहा कि मैं कांग्रेस अध्यक्ष निर्वाचित होने पर खड़गे जी को बधाई देती हूं। उन्हें धरातल पर काम करने का लंबा अनुभव रहा है। राहुल गांधी ने मुश्किल यात्रा को पूरा किया। देश और कांग्रेस के लिए ये चुनौती का वक्त है।
इससे पहले कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन का आगाज पार्टी ने कांग्रेस के देशभर के दिवंगत नेताओं को याद कर किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वागत भाषण के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अध्यक्षीय उद्बोधन दिया।
इस दौरान खड़गे ने केन्द्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि 4 घंटे में देश में नोटबंदी ने देश के लोगों के हालात खराब कर दी। रोजगार गए, कोरोना के दौरान अंतिम संस्कार को जगह नहीं, गंगा में लाशे थीं, सरकार अपनी पीठ थपथपा रही थी। किसान की प्रति दिन आय 27 रुपए है, प्रधानमंत्री के एक दोस्त की कमाई करोड़ों में है। सरकारी संपत्ति बेची जा रही है।
अपने उद्बोधन में खड़गे ने कहा कि मैं देश के सभी पीसीसी डेलिगेट को धन्यवाद करता हूं। आपने मुझे चुनकर कांग्रेस अध्यक्ष बनने का अवसर दिया। मेरे लिए ब्लाक कांग्रेस कमेटी से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का सफर आसान नहीं था। मैं बहुत भावुक हूं कि मुझे ऐतिहासिक पार्टी का नेतृत्व करने का अवसर मिला। कांग्रेस जन का विश्वास मेरे जीवनभर की कमाई है। आखिरी सांस तक कांग्रेस के मूल्यों की रक्षा करूंगा। संविधान के सामने खड़ी चुनौतियों का मुकाबला करेंगे। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष आज कांग्रेस का अध्यक्ष है, यह सबसे बड़ा लोकतंत्र है।
राहुल गांधी को धन्यवाद
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मैं राहुल गांधी को धन्यवाद देता हूं। सिर्फ कांग्रेस पार्टी की तरफ से नहीं देश की तरफ से। उन्होंने नफरत के अंधेरे के खिलाफ उम्मीद की रौशनी दी। देश के कोने-कोने में राहुलजी ने प्यार पहुंचाने का काम किया। आंधी बारिश धूप की भी उन्होंने परवाह नहीं की। उन्होंने दिखा दिया कि कांग्रेस में देश को जोड़ने का जज्बा है। भारत जोड़ो यात्रा देश के नए उगते सूरज की तरह।
केन्द्र सरकार पर बरसे खड़गे
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भारत की आत्मा में कांग्रेस है। भारत की पीड़ा कांग्रेस जानती है। नोटबंदी से नुकसान हुआ। फसल को कीमत न देकर किसानों की आमदनी खत्म की। एजेंसियों का दुरुपयोग करके सरकारों को गिराया जा रहा है। पेलनेरी सेशन को रोकने को कोशिश हुई। सीएम और कार्यकर्ताओं ने डटकर मुकाबला किया। सेवा, संघर्ष और बलिदान हमारा नारा होगा। आज देश सबसे कठिन दौर से गुजर रहा है। युवाओं का भविष्य दांव पर है। फसल की कीमत न देकर किसान को तोड़ने की कोशिश हो रही है। ईडी सीबीआई का दुरुपयोग किया जा रहा है। हमारे अधिवेशन को रोकने हमारे लोगों पर छापा मारा। फिर भी हमारे कार्यकर्ताओं ने अधिवेशन को सफल बनाया। हमें लड़ना भी सीखना होगा। अगर हम सिर्फ रोते तो कुछ नहीं होता।
सीएम भूपेश ने दिया स्वागत भाषण
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि हमारा प्रदेश पिछले 4 साल से राहुल जी के बताए रास्ते में चल रहा है। हमने यहां सबके हाथों में काम दिया है, इसलिए देश में सबसे कम बेरोजगारी दर छग में है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS