कांग्रेस महाधिवेशन : आज पहुंचेंगे खड़गे, तन्खा, सुरजेवाला समेत कई वरिष्ठ नेता, जयराम रमेश पहुंचे राजधानी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पहली बार कांग्रेस का महाधिवेशन होने जा रहा है। कांग्रेस के 85वें महाधिवेशन का मंच तैयार है। 24 से 26 फरवरी तक कांग्रेस का पूरा केंद्रीय नेतृत्व और राज्याें की निर्णायक समितियां यहीं रहने वाली हैं। राष्ट्रीय अधिवेशन में हिस्सा लेने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुरुवार को रायपुर पहुंचेंगे। आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, विवेक तन्खा, अजय माकन, मुकुल वासनिक, रणदीप सिंह सुरजेवाला, तारिक अनवर, मणिशंकर अय्यर, पीएल पुनिया, आनंद शर्मा, हरीश रावत, दिग्विजय सिंह, एम वीरप्पा मोइली, राजीव शुक्ला, मीरा कुमार, अशोक चौहान, मिलिंद देवड़ा, अशोक गहलोत, भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित कई वरिष्ठ नेता पहुंचेंगे।
शुक्रवार को रायपुर आएंगे राहुल
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार सुबह रायपुर पहुंच जाएंगे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शनिवार को पहुंचेंगी। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का कार्यक्रम अब तक नहीं पहुंचा है। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश राजधानी पहुंच गए हैं। माना विमानतल पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने उनका स्वागत किया।
1960 के बाद रायपुर में कांग्रेस का सबसे बड़ा आयोजन
उल्लेखनीय है कि, 1960 के बाद रायपुर में यह कांग्रेस का इस तरह का सबसे बड़ा आयोजन होने जा रहा है। अक्टूबर 1960 में रायपुर में कांग्रेस का एक विशेष अधिवेशन हुआ था। उसमें तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु, लाल बहादुर शास्त्री सहित पूरा केंद्रीय और प्रांतीय नेतृत्व पहुंचा था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS