Congress Convention : राष्ट्रीय महाअधिवेशन शुरू, बैठकों का दौर भी शुरू, चुनाव को लेकर बन सकती है रणनीति

Congress Convention : राष्ट्रीय महाअधिवेशन शुरू, बैठकों का दौर भी शुरू, चुनाव को लेकर बन सकती है रणनीति
X
शुक्रवार से कांग्रेस का राष्ट्रीय महाअधिवेशन शुरू हो रहा है। अधिवेशन 24 से 26 फरवारी तक होगा। पढ़िए पूरी खबर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में शुक्रवार से कांग्रेस का राष्ट्रीय महाअधिवेशन शुरू हो रहा है। अधिवेशन 24 से 26 फरवारी तक होगा। राष्ट्रीय महाधिवेशन में आज पहले दिन कई बैठकें होंगी। सुबह 10 बजे स्टीयरिंग कमेटी की बैठक हुई। शाम 4 बजे सब्जेक्ट कमेटी की बैठक होगी।

गठबंधन को लेकर हो सकता है प्रस्ताव पारित

कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में कई महत्वपूर्ण निर्णय हो सकते हैं। चुनाव पूर्व गठबंधन को लेकर प्रस्ताव पारित हो सकता है। आम चुनाव 2024 और विधानसभा की रणनीति पर भी चर्चा हो सकती है। कांग्रेस छोड़कर गए हुए नेताओं की भी घर वापसी पर चर्चा हो सकती है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के वक्तव्य और बयानों पर लगाम लगाने चर्चा हो सकती है। अधिवेशन में संघ और सावरकर पर कांग्रेस नई लाइन ले सकती है।

Tags

Next Story