Congress Convention : राहुल गांधी का पीएम मोदी पर प्रहार, कहा…हम बार-बार यह सवाल पूछेंगे कि अडानी से आपका क्या रिश्ता है?

Congress Convention : राहुल गांधी का पीएम मोदी पर प्रहार, कहा…हम बार-बार यह सवाल पूछेंगे कि अडानी से आपका क्या रिश्ता है?
X
याद रखिए आजादी की लडाई भी ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ हुई थी। वह भी एक कंपनी थी और यह भी एक कंपनी है। आज इतिहास रिपीट हो रहा है हम कंपनी के खिलाफ लड़ रहे हैं। राहुल और क्या बोले जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर…

रायपुर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने नवा रायपुर में आयोजित पार्टी के 85वें अधिवेशन में अपने संबोधन का आगाज तो अपनी भारत जोड़ो यात्रा से किया लेकिन अंत में वे अडानी और मोदी सरकार के रिश्तों पर सवाल खड़ा करने से नहीं चूके। राहुल ने कहा कि अडानी के बारे में मोदी कह सकते थे कोई रिश्ता नहीं है. उनके बीच रिश्ता है इसलिए वे कह नहीं सकते. हम बार-बार यह सवाल पूछेंगे कि अडानी से आपका क्या रिश्ता है? हर सेक्टर में कैसे अडानी को सौंपा जा रहा है? याद रखिए आजादी की लडाई भी ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ हुई थी। वह भी एक कंपनी थी और यह भी एक कंपनी है। आज इतिहास रिपीट हो रहा है हम कंपनी के खिलाफ लड़ रहे हैं।

कांग्रेस पुजारियों की नहीं तपस्वियों की पार्टी

अपनी पार्टी के संबंध में राहुल गांधी ने कहा कि यह पुजारियों की पार्टी नहीं है, तपस्वियों की पार्टी है। यह तपस्या रुकनी नहीं चाहिए। तपस्या जारी रहनी चाहिए, हम अपना खून-पसीना बहाएंगे। जब हम पसीना बहाएंगे तो पूरा देश हमारे साथ खडा होगा। खड़गे जी तपस्या का प्रोग्राम बनाइए हम सभी आपके साथ हैं।

भाजपा सत्ताग्रही और हम सत्याग्रही हैं

मैंने संसद में अडानी पर आक्रमण किया। मैंने पूछा अडानी 609 से दूसरे नंबर पर कैसे पहुंचे? मैंने सिर्फ यही पूछा था मोदीजी का अडानी से रिश्ता क्या है? पूरी की पूरी सरकार सारे मंत्री अडानी की रक्षा करने लग गए। अडानी पर आक्रमण करने वाले को देशद्रोही कहा जाता है। भाजपा और RSS अडानी की रक्षा कर रही है। आखिर अडानी में ऐसा क्या है कि पूरी सरकार को उनकी रक्षा करनी पड़ रही है?

Tags

Next Story