कांग्रेस पार्षद का आरोप : फंड मिला पर वार्ड में आज तक शुरू नहीं हुआ एक भी काम

कोरिया। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार हो, नगर पालिका निगम में कांग्रेस की सत्ता हो बावजूद इसके कांग्रेस पार्षदों के वार्ड में विकास के काम नहीं हो रहे हो तो सवाल खड़ा होना लाजिमी हैं। कुछ यही सवाल खड़े किए हैं नगर पालिक निगम चिरमिरी के वार्ड नम्बर 33 की कांग्रेस पार्षद बबीता सिंह ने। उन्होंने उनके वार्ड में एक भी काम नहीं होने की बात कही है। खुद मेयर पद की दावेदार रही बबीता सिंह को नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया से फंड मिला, बाद में चौदहवें वित्त से भी राशि मिली, लेकिन एक भी काम उनके वार्ड में आज तक शुरू नहीं कराया गया।
इसे लेकर पिछले दिनों कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष सुभाष कश्यप और पूर्व मेयर डोमरु रेड्डी के साथ वह निगम कमिश्नर से मिली है। कांग्रेस पार्षद के वार्ड में काम नहीं होने पर पूर्व मेयर डोमरु रेड्डी ने कहा कि बराबर दृष्टिकोण से काम होना चाहिए। इस पर भाजपा भी तंज कस रही है। भाजपा नेताओं का कहना है कि जो आरोप हम निगम पर लगा रहे हैं, उसे कांग्रेसी खुद सही साबित कर रहे हैं, जबकि मेयर कंचन जायसवाल बिना उपेक्षा किए सभी वार्डों में सम्रग रूप से काम होने की बात कह रही हैं। देखिए वीडियो-
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS