दिल्ली में कांग्रेस का प्रदर्शन : सीएम बघेल को दिल्ली पुलिस ने लिया हिरासत में, विकास उपाध्याय भी किए गए गिरफ्तार

रायपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ED से समन के खिलाफ आज देशभर में कांग्रेसी आज प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में देशभर के बड़े कांग्रेस नेता दिल्ली पहुंचे हैं। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय भी प्रदर्शन में शामिल होने दिल्ली पहुंचे हैं। इसी दौरान ED दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ में संसदीय यचिव विकास उपाध्याय को भी दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके साथ जोर जबरदस्ती एवं झूमा-झटकी और बल प्रयोग की भी खबर है।
छत्तीसगढ़ के सीएम बघेल सुबह 10 बजे ही दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पहुंच गए थे। वहां प्रेस से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, केंद्र सरकार, सरकारी संस्थाओं के माध्यम से कांग्रेस के नेताओं को डराने की कोशिश कर रही है। हम डरने वाले नहीं हैं। कांग्रेस के कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर केंद्र की सरकार द्वारा की जा रही नफरत और डर की राजनीति को जनता तक पहुंचाएंगे। कांग्रेस, केंद्र सरकार द्वारा बढ़ाई गई महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को आम जनता तक पहुंचाएगी। कांग्रेस मुख्यालय में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित सभी बड़े नेता मौजूद थे। कुछ देर बाद वहां राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी पहुंचे। बाद में सभी लोग राहुल गांधी के साथ ही प्रवर्तन निदेशालय की ओर रवाना हुए। पुलिस की बेरीकेडिंग की वजह से प्रदर्शन कई टुकड़ों में बंट गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ED दफ्तर के बाहर से डिटेन कर लिया गया। जगह-जगह प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारियां हुई हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS