कांग्रेस ने मंहगाई के विरूद्ध किया विरोध प्रदर्शन

कांग्रेस ने मंहगाई के विरूद्ध किया विरोध प्रदर्शन
X
प्रदेश में महंगाई के मुद्दे पर लगातार सियासत चल रही है। पेट्रोल, डीजल, रसोऊ गैस, दाल, खाद्य तेलों की कीमतों में वृद्धि को लेकर कांग्रेस लगातार प्रदर्शन कर रही है। शुक्रवार को कांग्रेस ने प्रदेशभर में सांकेतिक चक्काजाम किया। पीसीसी चीफ मोहन मरकाम समेत दिग्गज नेता खुद सड़कों पर प्रदर्शन करते नजर आए।

प्रदेश में महंगाई के मुद्दे पर लगातार सियासत चल रही है। पेट्रोल, डीजल, रसोऊ गैस, दाल, खाद्य तेलों की कीमतों में वृद्धि को लेकर कांग्रेस लगातार प्रदर्शन कर रही है। शुक्रवार को कांग्रेस ने प्रदेशभर में सांकेतिक चक्काजाम किया। पीसीसी चीफ मोहन मरकाम समेत दिग्गज नेता खुद सड़कों पर प्रदर्शन करते नजर आए। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि कांग्रेस का चक्काजाम पूरी तरह विफल रहा। इधर प्रदेश के मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा है कि बृजमोहन अग्रवाल को गरीबों और मध्यवर्गीय लोगों से कोई मतलब नहीं है।

कांग्रेस के प्रदर्शन पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि जिस पार्टी को जनता की सेवा करने का जनादेश मिला है वह सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रही है। इसका मतलब यह है कि ये कांग्रेस सरकार की विफलताओं का आंदोलन है। मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा है कि बृजमोहन अग्रवाल भाजपा की सियासत में अपना अस्तित्व बचाने के लिए इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। महंगाई से पूरा देश परेशान है। पेट्रोल, डीजल और दाल, खाद्य तेल की कीमतों से हर घर तक महंगाई का असर पड़ा है। कांग्रेस इसे लेकर लगातार प्रदर्शन करती रहेगी।

प्रदेश सरकार करे वैट कम : कौशिक

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा है कि आम जनता को परेशान करने के लिए कांग्रेस चक्काजाम कर रही है। महंगाई बढ़ने से केंद्र सरकार भी चिंतित है। केंद्र इसका समाधान ढूंढ रहा है। राज्य सरकार यदि जनता की हितैषी है तो पेट्रोल-डीजल, गैस में लगने वाले राज्य के टैक्स को कम कर राहत दे।

विष्णुदेव साय ने कहा है कि पेट्रोल-डीजल की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार पर निर्भर करती है। केंद्र और राज्य के अलग-अलग टैक्स होते हैं। छत्तीसगढ़ सरकार को टैक्स कम करना चाहिए। खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे वाली कहावत है। कांग्रेस ने एक भी चुनावी वादा पूरा नहीं किया है। बौखलाकर अपनी कमजोरी छिपाने कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है।


Tags

Next Story