CG Election News : कांग्रेस नेता पर लगा वोटर्स को धमकाने का आरोप, नेताजी के पास 1 लाख कैश, पार्टी के गमछों के साथ बड़ी संख्या में कौन सी आपत्तिजनक चीज मिली... पढ़िए

संजय यादव-कवर्धा। छत्तीसगढ़ में आगामी चुनाव की घोषणाएं होने के बाद राजनीति गरमाने लगी है। भाजपाइयों ने पुलिस के साथ मिलकर लक्ष्मी लॉज में छापा मारा, छापेमारी के दौरान पुलिस को लॉज के रूम से 1 लाख कैश, कांग्रेस पार्टी का गमछा और कार बरामद किया है। साथ ही मतदाताओं को दबाव बनाकर कांग्रेस को वोट देने का आरोप लगाया है।
मिली जानकारी के अनुसार, कवर्धा के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत लक्ष्मी लॉज में विजय शर्मा के नेतृत्व में भाजपाइयों ने पुलिस के साथ मिलकर छापा मारा। पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं को देख कांग्रेस नेता लॉज के पीछे रास्ते से भागे। छापेमारी के दौरान पुलिस को लॉज के रूम से 1 लाख कैश, कांग्रेस पार्टी का गमछा और उपयोग किये गए कंडोम मिले हैं। लॉज में छापेमारी के बाद भाजपाइयों ने जमकर हंगामा मचाया और गिरीश देवांगन मुर्दाबाद के नारे लगाए, भाजपा नेता विजय शर्मा ने राजनांदगाव के कांग्रेस नेता पर जान मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. पुलिस ने मौके से एक कार बरामद की है और मामला दर्ज कर लिया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS