कांग्रेस नेता हत्याकांड : पुलिस के हाथ लगी कार, सुपारी कीलिंग का अंदेशा.. पुलिस को मृतक के भाई की तलाश

कांग्रेस नेता हत्याकांड : पुलिस के हाथ लगी कार, सुपारी कीलिंग का अंदेशा.. पुलिस को मृतक के भाई की तलाश
X
जांच में पता चला है कि कार का नंबर प्लेट बदल दिया गया था। बहजरहाल पुलिस को संजू त्रिपाठी के भाई कपिल त्रिपाठी पर भाड़े के शूटर्स से हत्या कराने का शक है। फिलहाल कपिल त्रिपाठी भी फरार बताया जा रहा है। पढ़िए पूरी खबर...

बिलासपुर। पूरे प्रदेश को दहला देने वाले बिलासपुर गोलीकांड में पुलिस के हाथ वारदात में इस्तेमाल कार लग गई है। दिनदहाड़े कांग्रेस नेता की हत्या में शूटर्स ने दो कारें इस्तेमाल की थीं। पहली कार भरनी-परसदा गांव में पोड़ी रोड पर मिली। पुलिस ने इसनीले रंग की कार को जब्त कर लिया है। जांच में पता चला है कि कार का नंबर प्लेट बदल दिया गया था। बहजरहाल पुलिस को संजू त्रिपाठी के भाई कपिल त्रिपाठी पर भाड़े के शूटर्स से हत्या कराने का शक है। फिलहाल कपिल त्रिपाठी भी फरार बताया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि, जिस तरह से फिल्मी अंदाज में ताबड़तोड़ फायरिंग कर कांग्रेस नेता और कुख्यात अपराधी की हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया, उससे पुलिस की कार्यप्रणाली भी सवाल उठे हैं। चंद मिनटों के भीतर हमलावर संजू त्रिपाठी को गोली मारकर फरार हो गए। घटनास्थल पर आठ राउंड फायरिंग के सबूत मिले हैं, जिसमें से एक गोली मिस फायर होने की जानकारी पुलिस से मिली है। इधर, घटना के 12 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। इस मर्डर केस के पीछे सुपारी किलिंग की आशंका जताई जा रही है। वहीं, प्रारंभिक जांच में पुलिस को उसके छोटे भाई कपिल त्रिपाठी पर शक है।

वारदात को दिया अंजाम देने से पहले रेकी करने का संदेह

जिस तरीके से हमलावरों ने संजू त्रिपाठी को गोली मारी है उससे आशंका जताई जा रही है कि पिछले कुछ दिनों से हमलावर संजू की रेकी कर रहे थे और मौके की तलाश में थे। यह भी माना जा रहा है कि हमलावर संजू का पीछा कर रहे थे।



Tags

Next Story