महिला ने कांग्रेस नेता को मारा थप्पड़, सर्किट हाउस में मौजूद थे मंत्री समेत आला अधिकारी

सरगुज़ा। 26 जनवरी यानी की आज गणतंत्र दिवस के दिन जिले के प्रभारी और प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने सरगुज़ा मुख्यालय अम्बिकापुर पहुंचे। इस दौरान सर्किट हाउस में वो बैठक ले रहे थे। तभी सर्किट हाउस के बाहर अफरा तफरी मच गई। एक महिला ने बाहर खड़े कांग्रेस नेता को थप्पड़ रसीद कर दिया।
घटना के समय सर्किट हाउस में जिले के तमाम आला अधिकारी भी मौजूद थे और कांग्रेस नेता अनिमेष सिन्हा अपने कुछ साथियों के साथ सर्किट हाउस के बाहर खड़े थे। अचानक एक महिला वहां आई और अनिमेष सिन्हा को थप्पड़ रसीद कर दिया। थप्पड़ खाने के बाद अनिमेष सिन्हा उस जगह से भागने लगे तो महिला भी पीछे दौड़ गई और सर्किट हाउस में लगे सीसीटीवी में यह फुटेज कैद हो गई।
दरअसल बताया जा रहा है की कांग्रेस नेता अनिमेष पर उक्त महिला की बेटी का अपहरण करने का आरोप महिला ने लगाया था और इसकी शिकायत सरगुज़ा पुलिस से भी की थी। इसके बाद बेटी से मिलकर उससे बात करने की मंशा जाहिर की थी। इस विवाद में पुलिसिया कार्रवाई कहां पहुंची इसका तो पता नहीं लेकिन आज महिला ने कांग्रेस नेता को सबके सामने थप्पड़ रसीद कर दिया, जिसकी तस्वीर भी कैमरे में कैद हो गई।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS