विधायक शैलेष पांडेय के साथ बदसलूकी मामले में ब्लॉक अध्यक्ष पर गिरी गाज, जांच रिपोर्ट के बाद पार्टी ने की कार्रवाई

रायपुर। बिलासपुर शहर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष तैयब हुसैन को पार्टी ने पद मुक्त कर दिया है। यह आदेश प्रभारी महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला ने जारी किया है। दरअसल, पिछले दिनों विधायक शैलेश पांडे और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तैयब हुसैन के बीच धक्का-मुक्की की घटना हुई थी। इस मामले में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जांच समिति गठित की थी। समिति से तीन दिन में जवाब मांगा था। कमेटी में पीसीसी महामंत्री कन्हैया अग्रवाल, पीसीसी उपाध्यक्ष चुन्नीलाल साहू, पीसीसी महामंत्री पीयुष कोसरे को सदस्य बनाया गया था।
जांच समिति की रिपोर्ट मिलने के बाद आज कांग्रेस ने शहर ब्लॉक अध्यक्ष को पदमुक्त कर दिया। बता दें कि 4 जनवरी को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बिलासपुर प्रवास के दौरान स्थानीय विधायक शैलेष पाण्डेय और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तैयब हुसैन के बीच धक्कामुक्की की घटना हुई थी। इस मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की थी। जांच समिति की रिपोर्ट मिलने के बाद तैयब हुसैन को पद से हटा दिया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS