निगम के खिलाफ़ कांग्रेस नेताओं ने खोला मोर्चा : महिला नेत्री ने कहा- ढाई साल से विकास कार्य ठप्प...

निगम के खिलाफ़ कांग्रेस नेताओं ने खोला मोर्चा : महिला नेत्री ने कहा- ढाई साल से विकास कार्य ठप्प...
X
कई मर्तबा विभिन्न जनसमस्याओं के सम्बंध में लिखित शिकायत की लेकिन ढाई साल से कोई कार्रवाई नहीं होना बेहद निराशाजनक हैं। सिंह ने एक बार फ़िर निगम कमिश्नर से अपने पार्षद मद से बी टाईप व न्यू कुरासिया में पाईप लाईन विस्तार कर सार्वजनिक कनेक्शन के लिए पत्र सौंपा और कई जनसमस्याओं के निराकरण के लिए पुनः चर्चा की।

चिरमिरी। अपने वार्ड के लगातार उपेक्षा व उदासीनता से नाराज़ काँग्रेस की वरिष्ठ पार्षद व जिले की तेज़तर्रार महिला नेत्री श्रीमती बबीता सिंह ने गत दिवस नगर निगम चिरमिरी के पूर्व महापौर के.डमरू.रेडडी व चिरमिरी काँग्रेस संगठन प्रमुख सुभाष कश्यप के साथ,चिरमिरी नगर निगम कमिश्नर बिजयेंद्र सिंह सारथी से निगम कार्यालय में भेंट कर अपने वार्ड की समस्याओं से पुनः अवगत कराते हुए शीघ्र कार्य कराने की माँग की हैं।

सिंह ने निगम प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उन्होंने कई मर्तबा विभिन्न जनसमस्याओं के सम्बंध में लिखित शिकायत की लेकिन ढाई साल से कोई कार्रवाई नहीं होना बेहद निराशाजनक हैं। सिंह ने एक बार फ़िर निगम कमिश्नर से अपने पार्षद मद से बी टाईप व न्यू कुरासिया में पाईप लाईन विस्तार कर सार्वजनिक कनेक्शन के लिए पत्र सौंपा और कई जनसमस्याओं के निराकरण के लिए पुनः चर्चा की। काँग्रेस नेताओ के प्रतिनिधि मंडल जिसमे छत्तीसगढ़ महिला काँग्रेस उपाध्यक्ष व वरिष्ठ पार्षद बबीता सिंह,पूर्व महापौर के.डमरू रेड्डी,ब्लॉक काँग्रेस अध्यक्ष सुभाष कश्यप आदि नेताओ ने संयुक्त रूप से कहा कि ढाई साल से निगम द्वारा मनमानीपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा हैं। गौरतलब है कि चिरमिरी नगर निगम में कांग्रेस की ही महिला महापौर है।

Tags

Next Story