Manendragarh: नेता के बेटे ने चालाए लाठी-डंडे, युवक की मौके पर हुई मौत...ब्लॉक अध्यक्ष रविप्रताप पर भी लगे थे आरोप

रामचरित द्विवेदी/मनेंद्रगढ़-जनकपुर। सत्ता को बचाने के लिए राजनीतिक दल किसी भी हद तक जा सकते है। ऐसा हम इसलिए कह रहे है क्योंकि जनकपुर में किसी भी काम को लेकर सत्ताधारी पार्टी की दादागिरी जारी है। कांग्रेस के अध्यक्ष रविप्रताप सिंह के बेटे शैलेन्द्र सिंह की वजह से एक युवक की मौत हो गई। मृतक सुमित की मां अनुराधा शर्मा ने उप सरपंच अंकुर प्रताप सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे बेटे की मौत के बाद भी उसे नशेड़ी कहा जा रहा है।
मृतक के परिवार ने लगाई थी गुहार
सत्ता के दवाब की वजह से स्थानीय पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। वहीं मृतक के परिवार का कहना है कि हमने इस बात की जानकारी पुलिस को दी है। इसके बावजूद आरोपी पर कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा, सवाल यह उठता है कि आखिर पीड़ित परिवार को न्याय कौन दिलाएगा?
ब्लॉक अध्यक्ष रविप्रताप सिंह पर लगे थे आरोप
कांग्रेस अध्यक्ष रविप्रताप सिंह पर पंचायत सचिव को सोसाइड करने पर मजबूर करने का आरोप लगा था। और अब उनके बेटे शैलेन्द्र सिंह पर मारपीट और एक युवक की हत्या का आरोप लगा है। वो कहते है न ‘’जैसा राजा वैसी प्रजा’’...22 फरवरी 2022 को पंचायत सचिव छत्रपाल ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। जिसके बाद से पूरे गांव में सन्नाटा छाया हुआ है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS