कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह की तबीयत बिगड़ी, रायपुर के निजी अस्पताल में चल रहा इलाज

कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह की तबीयत बिगड़ी, रायपुर के निजी अस्पताल में चल रहा इलाज
X
मुख्यमंत्री के साथ राज्योत्सव में शामिल होने के लिए जाते रामानुजगंज से कांग्रेस विधायक बृहस्पत की तबीयत बिगड़ गई। इलाज के लिए रायपुर के अस्पताल में भर्ती। पढ़िए पूरी खबर।

रायपुर। कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह की तबीयत बिगड़ गई है। तबीयत अचानक खराब हो जाने के कारण रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अभी उनकी सेहत में सुधार है। विधायक ने अपने समर्थकों को कहा है कि उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है।

शनिवार को आदिवासी महोत्सव में सम्मिलित होने रामानुजगंज विधायक सीएम हाउस मुख्यमंत्री भूपेश के पास जा रहे थे। वहां से सीधे आदिवासी महोत्सव में जाने की तैयारियां की थी, बताया जा रहा है कि गाड़ी में बैठने से पहले बृहस्पति सिंह का अचानक बीपी शुगर बढ़ गया था, जिसके कारण उन्हें घबराहट महसूस हो रही थी। इसके बाद उन्हें तत्काल पचपेड़ी नाका स्थित अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। बृहस्पति सिंह ने अपने समर्थकों से कहा कि हड़बड़ाने की कोई जरूरत नहीं है। भगवान की कृपा से जल्द ठीक होकर आऊंगा।

विधायक के निजी सहायक राजेश टंडन ने हरिभूमि से बात करते हुए बताया की विधायक की तबीयत अभी ठीक है हालाँकि कुछ रिपोर्ट्स का आना बाकी है।

Tags

Next Story