CG Politics : कांग्रेस विधायक गए जोगी कांग्रेस में : टिकट कटने से नाराज सरायपाली विधायक का जेसीसीजे में प्रवेश

मोनिका दुबे-रायपुर। कांग्रेस से टिकट कटने पर जोगी कांग्रेस में शामिल होकर जेसीसीजे की टिकट पर चुनाव लड़ने वालों की मानो बाढ़ सी आ गई है। अब एक और कांग्रेस विधायक ने जेसीसीजे का दामन थाम लिया है। सरायपाली से विधायक किस्मत लाल नन्द ने अमित और रेणु जोगी की मौजूदगी में पार्टी में प्रवेश किया है। माना जा रहा है कि जोगी कांग्रेस श्री नंद को सरायपाली से चुनाव मैदान में उतार सकती है। उल्लेखनीय है कि, कांग्रेस पार्टी से टिकट कटने से नाराज किस्मत लाल नन्द ने आज जोगी कांग्रेस में प्रवेश किया है। इसी क्रम में गुरुवार को बलरामपुर में कांग्रेस जिला पंचायत सदस्य प्रभा बेला मरकाम ने कांग्रेस का दामन छोड़ जोगी कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। प्रभा बेला मरकाम सामरी से विधानसभा टिकट की दावेदारी कर रही थी, जिन्हें अब जनता जोगी कांग्रेस ने सामरी से अपना उमीदवार बनाया है। वहीं मुंगेली जिला कांग्रेस अध्यक्ष बैस ने भी जोगी कांग्रेस का दामन थामकर चुनाव मैदान में ताल ठोंक दी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS