कांग्रेस : महंगाई के विरोध में पदयात्रा 14 से, दुर्ग में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 10 को, आज शाम तक पहुंचेंगे पुनिया

कांग्रेस : महंगाई के विरोध में पदयात्रा 14 से, दुर्ग में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 10 को, आज शाम तक पहुंचेंगे पुनिया
X
छत्तीसगढ़ कांग्रेस पूरे प्रदेश में महंगाई के विरोध में मुहिम चलाने की तैयारी कर रही है। इसी कड़ी में 14 नवंबर को भिलाई से एक पदयात्रा निकाली जाएगी। इस पदयात्रा के अलावा भी अलग-अलग गतिविधियों के जरिए प्रदेश कांग्रेस अपनी मुहिम को मजबूत बनाएगी। इसीलिए कल 10 नवंबर को दुर्ग के कांग्रेस भवन में पीसीसी कार्यकारिणी की बैठक रखी गई है। प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया आज शाम छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं, जो उस बैठक में शामिल होंगे। पढ़िए पूरी खबर-

रायपुर। बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदेश स्तरीय पदयात्रा की तैयारी कर रही छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 10 नवंबर को दुर्ग जिले में होगी। इस बार प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक राजधानी रायपुर में न होकर, दुर्ग में होगी। इसके लिए प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया आज ही छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं। वे शाम 4.25 बजे यहां पहुंचेंगे, 6 बजे सर्किट हाउस में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ एक बैठक करेंगे।

ज्ञात हो कि कल 10 नवंबर को दुर्ग में कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक होगी। यह बैठक दुर्ग के राजीव भवन में होगी। बैठक में महंगाई को लेकर चर्चा की जाएगी। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस 14 नवंबर से पूरे प्रदेश में महंगाई के विरोध में पदयात्रा निकालने जा रही है। इसके लिए तमाम तैयारियां जारी हैं। प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में भी इसी विषय पर प्रमुख रूप से चर्चा होनी है। प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया इस बैठक के लिए दिल्ली से आज शाम छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं। वे तीन दिनों के छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे।

पार्टी सूत्रों से जानकारी मिली है कि 14 नवंबर से शुरू होने वाली पदयात्रा प्रदेश के 307 विकासखंड मुख्यालयों तक पहुंचेगी। भिलाई से इसकी शुरुआत होगी, जहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पीसीसी चीफ मोहन मरकाम मौजूद रहेंगे। पदयात्रा को प्रभावी और सफल बनाने के लिए जारी कई तैयारियों के अंतर्गत दुर्ग में कल 10 नवंबर को प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक होगी, जहां प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया के अलावा छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, मंत्री, विधायक और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

Tags

Next Story