कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव : दिग्विजय की उम्मीदवारी का मंत्री चौबे ने किया स्वागत, बोले-वे चुनाव लड़ें तो प्रदेश के कांग्रेसियों के लिए खुशी की बात

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा है कि, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के जितने भी नेता हैं वे दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में सरकार में या संगठन में काम कर चुके हें। वे अगर राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे हैं, तो खुशी की बात है। ये एक लोकतांत्रिक मामला है, आलाकमान तय करेगा कि अध्यक्ष कौन बनेगा। दिग्विजय सिंह चुनाव लड़ते हैं तो छत्तीसगढ़ से काफी बड़ी संख्या में लोग दिल्ली जाएंगे। हो सकता है प्रस्तावक भी बनें।
प्रदेश में नहीं फैला लंपी वायरस
वहीं प्रदेश में लंपी वायरस संक्रमण को लेकर भी मंत्री रविंद्र चौबे बोले कि छत्तीसगढ़ के कुछ जगहों में लंपी वायरस के लक्षण दिखे थे। हमने वहां पर डॉक्टरों की टीम भेजी थी, अभी तक एक भी जानवर में लंपी वायरस के लक्षण नहीं मिले हैं। विभाग द्वारा सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ में आज तक लंपी वायरस का कोई भी मामला सामने नहीं आया है।
हम फिर से जीतेंगे चुनाव, सीटें आएंगी 75
कृषि मंत्री श्री चौबे ने बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के एक बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि, अगला चुनाव भूपेश बघेल के नेतृत्व में लड़ा जाएगा और हम 75 सीटें जीतेंगे। बृजमोहन ने उनकी प्रशंसा की इसके लिए धन्यवाद। मुख्यमंत्री बघेल ओबीसी वर्ग से आते हैं और किसान हैं। लेकिन भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और नए नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल दोनो ही किसान नहीं हैं, उनका ओबीसी होने का प्रभाव अपने जिले में भी ठीक से नहीं है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS